{"_id":"696bf497a05b34b0d90ced68","slug":"religious-news-samba-news-c-312-1-sjam1007-103336-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन को आनंदित करता है सत्संग : नंद किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन को आनंदित करता है सत्संग : नंद किशोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा के शिव मंदिर में 50वां स्थापना दिवस मनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। कस्बे के वार्ड-12 में स्थित शिव मंदिर में शनिवार को 50वां स्थापना दिवस मनाया गया। सुबह हवन यज्ञ करवाकर सत्संग करवाया गया। श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर महंत नंद किशोर शास्त्री ने प्रवचनों से संगत को निहाल किया। उन्होंने कहा कि सत्संग ज्ञान का भंडार है। सत्संग मनुष्य के जीवन में सुखों का संचय करने वाला होता है। कलियुग के जीवन का वर्णन करते हुए कहा कि मानव जन्म पाकर मनुष्य अमृत पी ले और उसके व्यवहार में कोई बदलाव न हो तो उस अमृत पीने का कोई लाभ नहीं। मंदिर कमेटी के प्रधान राजकुमार ने बताया कि मंदिर में शिव भगवान की मूर्ति स्थापित की गई थी तभी से स्थापना दिवस मनाया जाता है। दोपहर बाद भंडारा लगाया गया। कमेटी के संस्थापक हेमराज खजुरिया, उपाध्यक्ष इंद्रजीत सूदन, महामंत्री प्रवीण शास्त्री, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, मंत्री संजीव कुमार सहित सदस्य रवि, नवदीप खजुरिया, भरत शर्मा आदि मौजूद थे।