फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

Jammu News: बीएसएफ जवानों के साथ बांटीं लोहड़ी की खुशियां

विज्ञापन
religious news
बैंनगलाड़ और चमलियाल में भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों ने धूमधाम से मनाया पर्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सीमावर्ती क्षेत्र बैनगलाड़ और चमलियाल में सोमवार को बीएसएफ जवानों के साथ लोहड़ी की खुशियां बांटीं गईं। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बीएसएफ के साथ मिलकर कार्यक्रम करवाए। इन आयोजनों में एकता, सांस्कृतिक विरासत और भाईचारे की भावना देखने को मिली।

रामगढ़ के विधायक डॉ. देविंदर कुमार मन्याल ने बीएसएफ के जवानों और स्थानीय लोगों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लोहड़ी समृद्धि, आशा और सामूहिक सौहार्द का प्रतीक है। इस तरह के उत्सव सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिकों व सुरक्षाबलों के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत करते हैं। डॉ. मन्याल ने देश की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ जवानों की सराहना करते हुए कहा कि वे न केवल राष्ट्र की रक्षा में तत्पर हैं बल्कि स्थानीय जनता के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। कार्यक्रम में डीडीसी सदस्य राजपुरा, जिला अध्यक्ष आशा रानी, असिस्टेंट कमांडेंट सुरजीत सिंह, असिस्टेंट कमांडेंट भूपिंदर कुमार, सेवानिवृत्त कर्नल सोम नाथ, जिला महामंत्री अमित दुबे, राकेश सिंह, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष हरविंदर सिंह, गीता भगत, बैनगलाड़ मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, आशा रानी, नैंसी चौधरी भी उपस्थित रहीं। लोहड़ी के पारंपरिक अनुष्ठानों, अलाव जलाने और जनप्रतिनिधियों, बीएसएफ जवानों व ग्रामीणों के बीच आपसी संवाद के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। उत्सव का समापन शांति, सौहार्द और सांस्कृतिक एकता को बनाए रखने के सामूहिक संकल्प के साथ सकारात्मक माहौल में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed