फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news, ram, ayodhya

Jammu News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर सजेगा मंदिरों का शहर, धार्मिक स्थलों में होंगे भव्य उत्सव

विज्ञापन
religious news, ram, ayodhya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में शहर में उत्सव की तैयारियां चल रही हैं। विभिन्न धार्मिक स्थलों बावे वाली माता मंदिर, रघुनाथ मंदिर, शिव मंदिर आदि अन्य मंदिरों में भव्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले सफाई अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसके अलावा कई संगठनों ने भी लोगों से इस दिन को दिवाली की तरह मनाने का आह्वान किया है।

रघुनाथ मंदिर में 19 को सुंदरकांड के पाठ से चार दिवसीय भव्य उत्सव का आगाज होगा। 22 को सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रम होंगे, जिसमें सोनाली डोगरा, रवि रघुवंशी, रमन सलाथिया, निर्भय सलाथिया और विशाल गुप्ता जैसे गायक मधुर आवाज से भक्तों को मंत्रमुग्ध करेंगे। बावे वाली माता मंदिर में भी धार्मिक कार्यक्रम होंगे। महंत बिट्टा ने बताया कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन मंदिर में भव्य कार्यक्रम के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। बैंड बाजों के साथ कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। लोअर हरि सिंह नगर रिहाड़ी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मंदिर कमेटी के महासचिव संजीव गुप्ता ने बताया कि एलईडी स्क्रीन पर अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा भक्तों के लिए भंडारे लगाया जाएगा। 21 जनवरी को सफाई अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed