{"_id":"6ac2c46150207d1b8c0cdbe5","slug":"religious-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1030288-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनातन ही बन सकता है विश्व शांति का सूत्रधार : अशोक शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनातन ही बन सकता है विश्व शांति का सूत्रधार : अशोक शास्त्री
विज्ञापन
- दोमाना में श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं को दिया आध्यात्मिक संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। मंदिर मोहल्ला में स्थानीय भागवत मंडली श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह करवा रही है। रविवार को दूसरे दिन संत अशोक शास्त्री ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व विभिन्न चुनौतियों से गुजर रहा है। ऐसे समय में सनातन संस्कृति के मूल सिद्धांतों और आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाकर शांति और सद्भाव की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है। श्रीमद्भागवत का संदेश मानवता को शांति, प्रेम और सद्भाव की राह दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
उन्होंने युवा पीढ़ी से धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। कहा कि इससे युवाओं को अपनी संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक चिंतन और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से उन्हें सकारात्मक दिशा दी जा सकती है। श्रीमद्भागवत सप्ताह का शुभारंभ शनिवार को हवन-पूजन और भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ था। आयोजन 10 अक्तूबर तक चलेगा। कार्यक्रम में भाजपा जिला सचिव दीपक पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सनातन प्रेमी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।