{"_id":"696bfeae43240bb1db0751b7","slug":"religious-news-jammu-news-c-10-jmu1052-814052-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शव लाने वालों का त्रिवेणी के पवित्र जल से होगा शुद्धीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शव लाने वालों का त्रिवेणी के पवित्र जल से होगा शुद्धीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जेके सेवा समिति ने जोगी गेट श्मशानघाट पर नई परंपरा की शुरुआत की
जम्मू। सनातन परंपराओं को पुनर्जीवित करने की दिशा में जम्मू-कश्मीर सेवा समिति (जेकेएसएस) ने जोगी गेट श्मशानघाट पर नई पहल की शुरुआत की। अब घाट पर शव लाने वाले परिजनों और सहयोगियों का त्रिवेणी के पवित्र जल से शुद्धीकरण किया जाएगा।
जेकेएसएस के अध्यक्ष सुमित सारन ने बताया कि सनातन संस्कृति में शव का गंगा जल से शुद्धीकरण करने का विशेष महत्व है। उसी को ध्यान में रखते हुए त्रिवेणी घाट बनाया जा रहा है जहां गंगा, यमुना और सरस्वती नदी का जल लाकर एकत्रित किया जाएगा और फिर उसे आधुनिक मशीन के सहारे फव्वारे के माध्यम शव, परिजनों और उनके चिंतकों का शुद्धीकरण किया जाएगा। इसके लिए स्वयंसेवक श्मशानघाट पर नियमित रूप से मौजूद रहेंगे। स्थानीय लोगों ने पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया और अधिक गरिमामय बनेगी।