{"_id":"6902831e8ffa81242c0bcd93","slug":"religious-news-jammu-news-c-10-jmu1052-749588-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कुलदाती सती जीमनी के दरबार \nमें माथा टेककर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कुलदाती सती जीमनी के दरबार में माथा टेककर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। मढ़ विधानसभा क्षेत्र के करलूप गांव में ऑल इंडिया टग्गा बिरादरी ने बुधवार को वार्षिक मेल का आयोजन किया। श्रद्धालुओं ने कुलदाती सती जीमनी के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया और परिवार के लिए सुख-शांति की प्रार्थना की।
मेल में डीडीसी सदस्य मढ़ बलवीर लाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने समुदाय की एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने पर जोर दिया। सुबह हवन पूजन किया गया। इसमें बिरादरी के सदस्यों ने सामूहिक रूप से भाग लिया। हवन के बाद कंजक पूजन किया गया जो नारीशक्ति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसके बाद लंगर लगाया गया। आयोजकों ने कहा कि यह मेल टग्गा बिरादरी की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करने का माध्यम है।
दूर-दूर से आए सदस्य परंपरागत रीति-रिवाजों का पालन करते हुए एक-दूसरे से जुड़ते हैं। बलवीर लाल ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देते हैं और ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।