फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

Jammu News: शिव महापुराण कथा सुनने से पापी को भी शिव धाम में मिल जाती है जगह

विज्ञापन
religious news
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर गांधी नगर में शिव महापुराण कथा का दूसरा दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू। शिव महापुराण कथा सुनने से पापी को भी शिव धाम में जगह मिल जाती है। यह प्रवचन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, गांधी नगर में चल रही शिव महापुराण की कथा के दूसरे दिन कथावाचक पंडित मनोज कुमार शुक्ला किए। उन्होंने कहा कि जीवन के उद्धार के लिए शिव महापुराण कथा जरूर सुननी चाहिए। शनिवार को उन्होंने संगत को चंचला और बिंदू की कथा सुनाई।
पंडित शुक्ला ने कहा कि बिंदू जात से ब्राह्मण था, लेकिन ब्राह्मण के कर्तव्य का कोई काम नहीं करता था। जबकि, उसकी पत्नी चंचला सती सावित्री थी। बिंदू वैश्यावृति में पड़ गया। सारा धन वैश्या को दे देता। इससे पत्नी नाराज रहती थी। झगड़ा होता था। पति बिंदू के न समझने पर चंचला भी वैश्यावृति में पड़ गई। इस पर बिंदू चंचला से मारपीट करता है तो चंचला कहती है कि आप भी तो नहीं समझते हैं। इस पर बिंदू का गुस्सा शांत हो जाता है। कुछ समय बाद बिंदू की मौत हो जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वृद्ध अवस्था में चंंचला परिवार के साथ यात्राओं के लिए निकल जाती है। एक मंदिर में शिव महापुराण कथा सुनने से उसके जीवन में परिवर्तन आता है और मरने के बाद शिवलोक में जगह मिलती है। वहां, माता पार्वती की सखी बनकर रहती है। एक दिन चंचला को पति की याद आई तो माता पार्वती बताती है कि आपका पति नरक में है। चंचला माता से पति बिंदू को परेशानी से बाहर निकालने की पुकार लगाती है। इस पर माता पार्वती गंद्धर्व लोक से तंबरों को विंध्य पर्वत पर रह रहे बिंदू को शिव महापुराण कथा सुनाने को कहती है। कथा सुनने से बिंदू पिशाच योनि से बाहर आ जाता है और भगवान शिव का गण बन जाता है। कथावाचक ने कहा कि शिव महापुराण कथा से जीवन धन्य हो जाता है। कथा दोपहर 2 से शाम 5 पांच बजे तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed