फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

Jammu News: हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिरों का शहर

विज्ञापन
religious news
- सावन के पहले सोमवार शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन

- रणबीरेश्वर, आप शंभू, पंजवक्तर मंदिर में पंचामृत से भोलेनाथ का अभिषेक
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। सावन के पहले सोमवार शहर के शिवालय दिन भर हर हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे। सुबह भगवान शिव का पंचामृत अभिषेक व आरती की गई। सामान्य दिनों की अपेक्षा एक घंटे पहले मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के खोल दिए गए। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना किए। शहर के रणबीरेश्वर मंदिर, पंजवक्तर महादेव मंदिर, जामवंत गुफा व रूपनगर स्थित आप शंभू मंदिर सहित शहर के सभी शिवालयों में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की गई।


मंदिर प्रबंधन कमेटी व सुरक्षाबलों ने भीड़ पर नियंत्रण रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध माथा टेकने व दर्शन करने का मौका दिया गया। रणबीरेश्वर मंदिर के पुजारी का कहना है कि सावन मास में रुद्र महायज्ञ व रुद्राभिषेक करने से शिव भक्तों की मनोकामना पूर्ण होने के साथ कष्ट दूर हो जाते हैं। जामवंत गुफा पीरखो मंदिर के महंत राजिंदर नाथ ने कहा कि सावन विशेष रूप से शिव का महीना माना गया है। इसमें भक्त दूध, दही, घी, मधु व शक्कर मिलाकर पंचामृत तैयार कर भगवान शिव का अभिषेक करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed