फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

Jammu News: श्री रघुनाथ मंदिर बनेगा तीन परिक्रमाओं का केंद्र, शहर भर के सभी मंदिर जुड़ेंगे

विज्ञापन
religious news
- श्री रघुनाथ जी कॉरिडोर विकास कौंसिल बना रहा योजना
विज्ञापन

- दो से तीन दिनों में परिक्रमा पथ की रूपरेखा लेगेगी अंतिम मुहर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आध्यात्मिक, सांस्कृतिक ऊर्जा के केंद्र जम्मू शहर में ऐतिहासिक मंदिरों को एक सूत्र में पिरोकर श्रद्धालुओं के लिए तीन परिक्रमा पथ बनाए जाएंगे। इसके लिए श्री रघुनाथ जी कॉरिडोर विकास कौंसिल ने योजना तैयार की है। वृंदावन और अयोध्या की तर्ज पर बनने वाले इन परिक्रमा पथ पर शहर के सभी वह मंदिर आएंगे, जिनके दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं। यह सिलिसिला तब और तेज हो जाता है जब कोई आयोजन, धार्मिक पर्व जैसे शिवरात्रि, सावन के सभी सोमवार व अन्य अवसर होते हैं। शहर के मंदिरों को नई पहचान दिलाने, धार्मिक पर्यटन बढ़ाने के लिए यह प्रयास कौंसिल काफी दिनों से कर रही है। अब इसके मूर्तरूप में आने का समय आ गया है। जल्द इसका खाका आमजन के सामने होगा।
ऐतिहासिक मंदिरों की बात करें तो जम्मू शहर अपने आप में एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पोषित कर रहा है।

पहले परिक्रमा पथ पर ये मंदिर आएंगे
श्री रघुनाथ जी कॉरिडोर विकास कौंसिल ने जो तीन परिक्रम पथ बनाने की योजना तैयार की है, इसके केंद्र में श्री रघुनाथ मंदिर है। पहले परिक्रमा पथ पर श्री महालक्ष्मी मंदिर, श्री हनुमान मंदिर, श्री रणबीरेश्वर मंदिर, श्री संकटमोचन महावीर मंदिर, पुरानी मंडी का श्रीराम मंदिर, बाबा भैरों मंदिर, श्री महालक्ष्मी मंदिर शामिल हैं। इन सभी मंदिरों की रघुनाथ मंदिर का परिक्रमा पथ पांच किलोमीटर का है।
विज्ञापन


----
दूसरे परिक्रमा पथ पर पंजवख्तर
से बलराम मंदिर तक शामिल
दूसरे परिक्रमा पथ के लिए शहर के पंजवख्तर मंदिर, जामवंत शिव गुफा, सर्कुलर रोड स्थित चिंतपूर्णी माता मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर व बलराम जी के मंदिर को शामिल किया गया है। केंद्र बिंदु में तवी नदी पर तवी रिवर फ्रंट व श्री रघुनाथ मंदिर दोनों को लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे परिक्रमा पथ के लिए जिन मंदिरों की परिक्रमा करने की योजना है, उनमें बावे वाली माता मंदिर, हरकी पाैड़ी, महामाया मंदिर, त्रिरुपति बालाजी मंदिर, माता कोल कंडोली मंदिर, झिड़ी माता का मंदिर शामिल हैं।


------
मंदिरों के शहर को नई पहचान मिले, इसके लिए मथुरा, वृंदावन,अयोध्या की तर्ज पर यहां भी परिक्रमा पथ की योजना अंतिम चरण में है। कौंसिल की तरफ से तीन परिक्रमा पथ बनाए जाने की संकल्पना की गई है। इसमें दो केंद्र बिंदु श्री रघुनाथ जी मंदिर व तवी रिवर फ्रंट में आरती कार्यक्रम को रखने की योजना है। जल्द इसे लेकर चल रही प्रक्रिया को साझा किया जाएगा।

- राजेश गुप्ता, अध्यक्ष, श्री रघुनाथ जी कॉरिडोर विकास कौंसिल जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed