{"_id":"65bd7189b2b4bfdf500e2627","slug":"religious-news-akhnoor-news-c-268-1-akb1001-100277-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बाबा बल्लो जी की माता जीवनी का जन्मदिन मनाया, मंदिर में लगा भक्तों का तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बाबा बल्लो जी की माता जीवनी का जन्मदिन मनाया, मंदिर में लगा भक्तों का तांता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। मथवार स्थित सात सौ साल पुराने प्रसिद्ध बाबा बल्लो जी देव स्थान में उनकी माता जीवनी का जन्मदिन मनाया गया। इस वर्ष भी हेलिकॉप्टर से मंदिर पर पुष्प वर्षा की गई। मां वैष्णो देवी मंदिर के मुख्य पुजारी द्वारा हवन-यज्ञ और पूजा-अर्चना में हिस्सा लेकर समाज में सुख शांति के लिए मंगल कामना की गई। देशभर से हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर देवस्थान में माथा टेककर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे मंदिर को फूलों से सजाया गया था।
बाबा बल्लो जी देवस्थान में हाजिरी लगाने वालों में पूर्व सांसद लाल सिंह, उनकी धर्मपत्नी कांता अंडोत्रा, नगरोटा से पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राणा, भाजपा नेता एवं टीम जम्मू के चेयरमैन जोरावर सिंह, एसडीपीओ अखनूर मोहन शर्मा शामिल थे। सुबह से शाम तक आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर के सेवादार एवं पुलिस प्रशासन ने कुशल बंदोबस्त किए थे। गद्दी के मुख्य महंत यशपाल शर्मा ने कहा कि माता जीवनी जी के आशीर्वाद से हवन यज्ञ किया है। 14 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन बाबा बल्लो जी का जन्मदिन दिवस भी मनाया जाएगा।