फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious function

Jammu News: दीवान मंदिर में श्री कृष्ण लीला का मंचन

विज्ञापन
religious function
जम्मू। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य दीवान मंदिर में शनिवार को श्री कृष्ण लीला का मंचन किया गया। रात आठ बजे से शुरू हुआ मंचन एक घंटे तक चला। इसमें चार प्रमुख संवाद का मंचन किया। इसमें श्री कृष्ण के जन्म और उनके बाल स्वरूप तक का सफर दिखाया गया। सनातन धर्म सभा की ओर से आठ साल बाद कृष्ण लीला का मंचन किया जा रहा है।
विज्ञापन

भगवान श्री कृष्ण की भूमिका में अभि शर्मा ने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया। इस दौरान यशोदा-नंदलाल विवाह, आकाशवाणी से कंस को चेतावनी और देवकी के बच्चों को मारने, कंस दरबार और कान्हा के माखन चोरी दृश्यों का मंचन किया गया। दीवान मंदिर में बड़ी संख्या में लोग पहंचे थे। कृष्णा लीला मंचन के मुख्य संयोजक सतपाल शर्मा ने कहा कि लोगों को भगवान कृष्ण से जोड़ने के उद्देश्य से कृष्ण लीला का मंचन किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed