फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious function held

Jammu News: खौड़ में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की झांकियां सजाईं

Wed, 22 Jan 2025 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 22 Jan 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
religious function held
 शोभायात्रा के दौरान उपस्थित आचार्य महंत सूरज शास्त्री व अन्य। संवाद - फोटो : jyodian
रामलला के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ एवं प्रयागराज में महाकुंभ के शुभ अवसर पर निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

ज्यौड़ियां। अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ एवं प्रयागराज में महाकुंभ के शुभ अवसर पर उपजिला खौड़ में मंगलवार को शोभायात्रा निकाली गई। इसमें क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

शोभायात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की झांकियां सजाई गई। शोभायात्रा में आचार्य महंत सूरज शास्त्री जी महाराज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यह यात्रा कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब खौड़ से निकली और खौड़ मुख्य बाजार और आसपास के गांवों से होते हुए वापस कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब में आकर समाप्त हुई। आज सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इसमें आचार्य महंत सूरज शास्त्री जी महाराज प्रवचन करेंगे और उसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम अयोध्या में रामलला की भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर आयोजित किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed