{"_id":"66c696dd17b5b077d600cd20","slug":"religious-amarnath-yatra-jammu-news-c-10-jam1006-425043-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लिद्दर नदी के तट पर विशेष पूजन और छड़ी\n\nमुबारक विसर्जन के साथ अमरनाथ यात्रा संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लिद्दर नदी के तट पर विशेष पूजन और छड़ी मुबारक विसर्जन के साथ अमरनाथ यात्रा संपन्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- इस साल 5.11 लाख तीर्थयात्रियों ने किए बाबा बफार्नी के दर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। श्री अमरनाथ यात्रा बुधवार को छड़ी मुबारक के पूजन और विसर्जन के साथ संपन्न हो गई। महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में साधु-संतों ने लिद्दर नदी के तट पर विशेष पूजा की।
महंत ने भारतीय सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, जम्मू-कश्मीर पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, जलशक्ति-बिजली विभाग और तीर्थ यात्रा से जुड़ी सभी एजेंसियों का यात्रा के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया। इस साल करीब 5.11 लाख तीर्थयात्रियों ने बाबा बफार्नी के दर्शन किए। महंत ने यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को लंगर, चिकित्सा और अन्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए सभी स्वयंसेवी संगठनों की ओर से प्रदान की गई सेवाओं की सराहना की।
महंत दीपेंद्र गिरी ने पहलगाम के रास्ते श्रावण पूर्णिमा से 13 दिन पहले और बालटाल मार्ग से 10 दिन पहले अप्रत्याशित रूप से वार्षिक तीर्थयात्रा को निलंबित करने पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड और सरकार से अपील की है कि यदि भविष्य में किसी भी कारण से तीर्थयात्रा समय से पहले बंद, निलंबित करनी पड़े तो एक सप्ताह पहले राष्ट्रीय स्तर पर सूचना दी जानी चाहिए। इस दौरान छड़ी मुबारक के साथ आए साधु-संतों, श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के लिए परिवहन, आवास व भोजन सहित सभी व्यवस्थाएं 2004 में महंत दीपेंद्र गिरि द्वारा स्थापित द ट्रू ट्रस्ट ने की।