{"_id":"63b1f459c9c5e95df3042cbe","slug":"religion-city-reporter-news-jmu275613776","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मंदिरों के शहर में उमड़ी आस्था, मां बावे वाली के दर पर हजारों ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मंदिरों के शहर में उमड़ी आस्था, मां बावे वाली के दर पर हजारों ने नवाया शीश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नववर्ष के पहले दिन मंदिरों के शहर में आस्था का सैलाब उमड़ा। शहरवासियों ने मंदिरों में माथा टेककर नए साल का आगाज किया। दिन भर सभी मंदिर देवी-देवताओं के जयकारों और घंटियों से गूंजते रहे। शहर के प्रसिद्ध मंदिर मां बावे वाली के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की।
रविवार सुबह पांच बजे मां बावे वाली मंदिर के कपाट खुले। इसके बाद भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। मां के दर्शन के लिए दिन भर मंदिर के गर्भगृह से लेकर मुख्य प्रवेश द्वारा तक कतारें लगी रहीं। हाथों में फूल, प्रसाद और मन में मनोकामना लिए भक्तों ने माता रानी के दर पर शीश नवाया। सुबह 11 बजे के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती गई। रात आठ बजे तक लोग दरबार में हाजिरी लगाते रहे। मंदिर की मुख्य पुजारी शिल्पा मंगोत्रा ने कहा कि शहरवासी नववर्ष के पहले दिन की शुरूआत मां के दर्शन के साथ ही करते हैं। पहले दिन हजारों भक्त मां के दर्शन करने पहुंचे। मंदिर कमेटी ने लंगर भी लगाया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। लंगर में डोगरी व्यंजनों को शामिल किया गया।
------
श्री रघुनाथ और रणबीरेश्वर
मंदिर में भी रही भारी भीड़
नववर्ष के पहले दिन शहर के प्रसिद्ध श्री रघुनाथ और रणबीरेश्वर मंदिर में भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। गांधीनगर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, आप शंभु मंदिर और कोल कंडोली सहित अन्य मंदिरों में भी दिन भर भीड़ रही। लोगों ने मंदिरों में माथा टेककर परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
---
पार्क भी रहे गुलजार, परिवार के
साथ पिकनिक मनाने पहुंचे लोग
नववर्ष के पहले दिन रविवार का अवकाश भी सोने पर सुहागा की तरह रहा। ऐसे में शहर के पार्कों और मॉल में भी भीड़ रही। लोग परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे। बाहु फोर्ट पार्क, महाराजा हरि सिंह पार्क, तवी रिवर फ्रंट पार्क सहित अन्य पार्कों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। लंबे समय बाद शहर के पार्कों में इतनी भीड़ देखी गई।