{"_id":"da423435ec897558da17b3402814bb4d","slug":"release-of-prisoners-will-be-reviewed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालों से जेलों में बंद कैदियों के लिए खुशखबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सालों से जेलों में बंद कैदियों के लिए खुशखबरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 19 Jan 2016 12:20 PM IST
विज्ञापन
जेलों में बंद कैदियों की समय से पहले माफी के साथ रिहाई की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए गृह विभाग की ओर से जम्मू और श्रीनगर संभाग में अलग अलग रिव्यू बोर्ड का गठन किया गया है।
विज्ञापन
दोनों ही बोर्ड में जेल विभाग के महा निदेशक चेयरमैन होंगे, जबकि अन्य सदस्यों में दोनों संभागों के अलग अलग अधिकारी शामिल किए गए हैं।
कश्मीर संभाग के बोर्ड में डीजी जेल विभाग चेयरमैन, श्रीनगर सेंट्रल जेल के सुपरिंटेंडेंट सदस्य सचिव, श्रीनगर की प्रिंसिपल जिला सेशन जज, जिला मजिस्ट्रेट श्रीनगर, राज्य सामाजिक कल्याण विभाग के सचिव, कश्मीर विवि के सोशल वर्क विभाग के सहायक प्रोफेसर शाजिया मंजूर, दो संस्थानों से निगात पंछित और जावेद अहमद शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं जम्मू संभाग में डीजी जेल विभाग चेयरमैन, सेंट्रल जेल, कोट भलवाल जम्मू के सुपरिंटेंडेंट सदस्य सचिव, जम्मू के प्रिंसिपल जिला सेशन जज, राज्य सामाजिक कल्याण वेलफेयर बोर्ड के सचिव, सामाजिक कल्याण विभाग के निदेशक, जम्मू विवि के राजनीतिक विभाग की पूर्व एचओडी रेखा चौधरी, रिटायर आईएएस अधिकारी सुषमा चौधरी और विकलांग ट्रस्ट के सत्या पाल सराफ को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। दोनों बोर्ड राज्य की जेलों के प्रबंधों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
साथ ही उन कैदियों की समीक्षा होगी, जिनको तय समय से पहले माफी देकर जेल से बाहर निकाला जाएगा।