{"_id":"6071ee558ebc3e5910086306","slug":"release-funds-for-stalled-development-works-reasi-news-jmu2332039139","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुके हुए विकास कार्यों के लिए जारी करें फंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुके हुए विकास कार्यों के लिए जारी करें फंड
विज्ञापन
रियासी। म्यूनिसिपल काउंसिल के चेयरमैन सुदेश कुमार पुरी ने पीएमओ राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत करवाया है। वहीं, विकास के लिए जल्द फंड जारी करने की मांग की है।
चेयरमैन ने केंद्रीय विद्यालय की कक्षाओं को डाइट में बनी इमारत में इसी वर्ष से शुरू करवाने, बन टोल प्लाजा पर जिलावासियों से मनमानी वसूली पर रोक लगाने या फिर किलोमीटर के हिसाब से टोल लेने की मांग उठाई है। इसके अलावा वार्ड छह में मौजूद एनएचपीसी की तीस कनाल भूमि के साथ ही वार्ड नौ में मौजूद सरकारी जमीन को एमसी के हवाले करने करने को कहा, ताकि पार्किंग व पार्क का निर्माण किया जा सके। प्राचीन भीमगढ़ किले के सौंदर्यीकरण के लिए फंड उपलब्ध करवाने की मांग की। नगर के बीचोंबीच से गुजरने वाले नाले पर स्लैब डालने व कई गलियों-नालियों के निर्माण के लिए भी फंड्स जारी करने की मांग रखी।
चेयरमैन ने बताया कि सांसद से मदर चाइल्ड हास्पिटल की सुविधा जल्द लोगों को देने और 35 करोड़ रुपये जारी करने की मांग की, ताकि पांच मंजिला पार्किंग व सामुदायिक हाल का निर्माण किया जा सके।