{"_id":"0919d0a21fb36635604c242a56fa418b","slug":"rehearsal-for-convocation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष दीक्षांत समारोह की रिहर्सल 13 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष दीक्षांत समारोह की रिहर्सल 13 को
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 07 Sep 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलह सितंबर को जम्मू विश्वविद्यालय का विशेष दीक्षांत समारोह आयोजित हो रहा है। इस दीक्षांत समारोह के लिए विश्वविद्यालय के विद्यार्थी जहां उत्साहित हैं, वहीं अधिकारियों में व्यस्तता बढ़ी है। जम्मू विश्वविद्यालय में विशेष दीक्षांत समारोह की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं तथा जम्मू यूनिवर्सिटी के जनरल जोरावर सिंह आडिटोरियम को इसके लिए एक बार फिर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विशेष दीक्षांत समारोह के लिए एक ओर जहां 13 सितंबर को रिहर्सल आयोजित होगी, वहीं सोमवार को इसके लिए हो रही पंजीकरण प्रक्रिया को भी पूरा कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि जम्मू यूनिवर्सिटी में वर्ष 2006 से लेकर 2012 तक के स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी तथा पीएचडी स्कालर पंजीकरण करा रहे हैं। इस पंजीकरण प्रक्रिया में यूनिवर्सिटी के पूर्व विद्यार्थी बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं बताया जा रहा है कि तकरीबन 1100 विद्यार्थियों को विशेष दीक्षांत समारोह में शामिल किया जा सकता है। इस विशेष दीक्षांत समारोह में मुख्य रूप से यूनिवर्सिटी के चांसलर तथा प्रो-चांसलर शामिल होंगे, जिनके द्वारा पीएचडी उपाधियां तथा स्वर्ण पदकों को देकर विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस दीक्षांत समारोह के लिए यूनिवर्सिटी के हर विभागों में काफी सरगर्मी है तथा विद्यार्थियों के माता पिता में भी उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन