{"_id":"674e1e7455ee46673901d535","slug":"rehal-cattle-pond-news-rspura-news-c-274-1-rsp1001-101413-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रेहाल गोशाला से पांच मवेशी चोरी, सीसीटीवी में दिखे तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रेहाल गोशाला से पांच मवेशी चोरी, सीसीटीवी में दिखे तस्कर
Tue, 03 Dec 2024 02:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरक्षकों ने टायर जलाकर किया पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन
एक बैल और चार भैंसे चुराई, मौके पर एसडीपीओ और थाना प्रभारी ने करवाया मामला शांत
बिश्नाह। रेहाल गोशाला से रविवार रात को पांच मवेशी चोरी होने का मामला सामने आया है। इनमें एक बैल और चार भैंसे शामिल हैं। सीसीटीवी फुटेज में चोर गोशाला के अंदर जाते और मवेशियों को लेकर बाहर निकलते दिख रहे हैं।
पुलिस के आश्वासन के बाद भी जब मवेशी नहीं मिले तो गोरक्षकों ने ट्रैफिक जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने गोरक्षकों को सुबह 11 बजे तक मवेशियों को बरामद करने का आश्वासन दिया था। मगर 11 बजे तक मवेशियों के नहीं मिलने पर गोरक्षकों ने रत्न लाल चौक पर यातायात अवरुद्ध कर टायर जलाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन में शामिल राजनीतिक दल के नेताओं ने भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस के सत्ता में आते ही समुदाय विशेष के लोग फिर से मवेशी चोरी में सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द मवेशी नहीं लौटाए गए तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
गोरक्षक शुभम सिंह ने बताया कि गोशाला की देखरेख के लिए दो कर्मचारी रखे हुए हैं। सोमवार को रात 1:30 बजे चोर गोशाला में घुसे और कर्मचारियों को हथियारों के बल पर धमकाया। इसके बाद मवेशियों को चोरी कर फरार हो गए। कर्मचारियों ने पुलिस को मोबाइल फोन से मवेशी चोरी के बारे में जानकारी दी। चोरी होने के बाद क्षेत्र के गोरक्षक और स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और तीन घंटे तक मवेशियों को ढूंढने के लिए अभियान चलाया। मगर उनका कहीं भी पता नहीं चल पाया। इसके बाद सुबह 5 बजे बिश्नाह थाने में मवेशी चोरी की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुल्लों में जाकर पूछताछ की है। मगर मवेशियों का पता नहीं चल पाया। वहीं, प्रदर्शन समाप्त होने के बाद बिश्नाह के विधायक डॉ. राजीव भगत रेहाल गोशाला पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों और गोरक्षकों से मवेशी चोरी के मामले में बातचीत की। डॉ. राजीव भगत ने पुलिस को मवेशी चोरी के मामले में तत्काल कार्रवाई करने को कहा। विधायक ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरी किए मवेशियों को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
सीडीपीओ और थाना प्रभारी ने गोरक्षकों को लगाई फटकार
प्रदर्शनकारियों को शांत करवाने के लिए सीडीपीओ आरएस पुरा निखिल गोगना और थाना प्रभारी बिश्नाह सुशील चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कानून व्यवस्था को हाथ में लेने पर गोरक्षकों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि पुलिस मवेशियों को ढूंढने के लिए भरपूर प्रयास कर रही है। मगर मगर गोरक्षक यातायात को बाधित कर पुलिस की कार्रवाई में अड़ंगा डाल रहे हैं। समय रहते मवेशियों को ढूंढकर गोशाला में भेज दिया जाएगा। थाना प्रभारी सुशील चौधरी ने कहा कि गोरक्षक और स्थानीय लोगों को चंदा एकत्रित कर गोशाला की चहारदिवारी का कार्य पूरा करना चाहिए। ताकि आने वाले समय में मवेशी चोरियों पर अंकुश लगाया जा सके।
गांव की गोशाला में रखे गए हैं कुल 100 मवेशी
रेहाल गांव की गोशाला में कुल 100 मवेशी रखे गए हैं। इनकी देखरेख आसपास क्षेत्र के युवा मिलकर करते हैं। एक महीना पहले मवेशी तस्करों के चंगुल से मवेशियों को छुड़ाया गया था। इसे गोरक्षकों ने रेहाल गोशाला में रखा था। रेहल गौशाला की चहारदिवारी नहीं होने के कारण पुलिस ने गोशाला की सुरक्षा के लिए दो सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया था। 10 दिन सुरक्षा कर्मियों ने ड्यूटी दी थी। मगर इसके बाद सुरक्षा कर्मियों को वहां से हटा दिया था, जिसके 20 दिन बाद मवेशी चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस को गोशाला की देखरेख के लिए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने चाहिए।