{"_id":"585ba9c04f1c1bf248e3a93c","slug":"refujees-of-pok-protested-against-central-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केंद्र के खिलाफ जम्मू में पाक अधिकृत कश्मीर के रिफ्यूजियों का हल्ला बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र के खिलाफ जम्मू में पाक अधिकृत कश्मीर के रिफ्यूजियों का हल्ला बोल
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 22 Dec 2016 03:54 PM IST
विज्ञापन
पीओके रिफ्यूजियों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
पूर्ण व अंतिम पुनर्वास के लिए प्रत्येक पीओजेके रिफ्यूजी परिवार को 30 लाख रुपये का पैकेज जारी करने व अन्य कई लंबित मांगों को लेकर पीओजेके डीपी फ्रंट ने बुधवार को जम्मू प्रेस क्लब में रोष रैली निकाल कर जोरदार प्रदर्शन किया।
रिफ्यूजियों ने आरोप लगाया कि मंजूर किए गए पैकेज के लिए प्रशासन की तरफ से जो दस्तावेज मांगे जा रहे हैं, उन्हें उपलब्ध करवाना बहुत मुश्किल हो रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार ने पुनर्वास के लिए प्रत्येक परिवार को 30 लाख रुपये देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब इस राशि को साढ़े पांच लाख रुपये कर केंद्र अपने वादे से मुकर गया है।
फ्रंट के अध्यक्ष कैप्टन युद्धवीर सिंह चिब के नेतृत्व में रिफ्यूजियों ने सुबह करीब 11 बजे प्रेस क्लब के बाहर एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान युद्धवीर सिंह व अन्य सदस्यों ने कहा कि प्रधानमंत्री की तरफ से 2000 करोड़ के पैकेज का सबको लाभ दिया जाने लगा है। इसका सभी स्वागत करते हैं, लेकिन इसको कोई भी पूर्ण व अंतिम पैकेज मानने को तैयार नहीं है।

Trending Videos
पैकेज की राशि को 30 लाख करने की मांग
पैकेज की राशि को 30 लाख करने की मांग
- फोटो : डेमो फोटो
उनका कहना है कि यदि सरकार पूर्ण व अंतिम पुनर्वास चाहती है तो पैकेज की राशि 30 लाख रुपये प्रदान करे। इसके अलावा प्रशासन मंजूर पैकेज के लिए स्टेट सब्जेक्ट, आधार कार्ड, राशन कार्ड मांग रही है, जिसको उपलब्ध करवाना सबके लिए संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में 24 सीटें पीओजेके के निवासियों की हैं, लेकिन इनका लाभ उनको नहीं दिया जा रहा है।
रिफ्यूजियों को आरक्षण का भी लाभ नहीं दिया जा रहा है। इसलिए सभी को बार-बार सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं। उनकी मांग है कि सरकार जल्द से जल्द सभी मांगों को पूरा करे। इस मौके पर सकंध्या देवी, आरएस चिब, सुखजिंद्र सिंह, कुलबीर सिंह, पवन सलाथिया, रसल सिंह आदि मौजूद थे।