{"_id":"16773689a157a2ba2f31a84fe3914ceb","slug":"refugee-will-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिफ्यजी करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिफ्यजी करेंगे आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Mon, 16 Feb 2015 06:12 PM IST
विज्ञापन
नागरिकता अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजी परिवारों ने सरकारी व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन
शहर के शहीद भगत सिंह पार्क में एकत्रित रिफ्यूजी परिवारों के सदस्यों ने कहा कि उनके साथ दशकों से लगातार अन्याय किया जा रहा है।
राज्य सरकार हो या फिर केंद्रीय सरकार। उनके साथ वादे तो किए गए लेकिन उन पर अमल करने के लिए कुछ नहीं किया गया।
न्होंने कहा कि सरकार को रिफ्यूजी परिवारों के नागरिकता अधिकार और वित्तीय सहायता के रूप में विशेष पैकेज देना ही होगा।
बैठक और रिफ्यूजियों के प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए लब्बा राम गांधी ने कहा कि रिफ्यूजी परिवारों को अपने अधिकार हासिल करने के लिए संघर्ष कड़ा करना होगा। इसके लिए जल्द ही रिफ्यूजी परिवार अपने संघर्ष को निर्णायक बनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन