{"_id":"6830c57b462a4ca2b6085a28","slug":"refugee-held-rally-reasi-news-c-202-1-sjam1001-123468-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विस्थापितों ने निकाली रोष रैली, पुलिस ने रास्ते में रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विस्थापितों ने निकाली रोष रैली, पुलिस ने रास्ते में रोका
विज्ञापन
तलवाड़ा में रोष रैली निकालते विस्थापित।
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। तलवाड़ा में रहने वाले विस्थापितों ने शुक्रवार को माइग्रेंट एक्शन कमेटी के बैनर तले रोष रैली निकाली और लंबित मांगें पूरी करने की आवाज बुलंद की। विस्थापितों ने जमकर नारेबाजी की। पौनी मार्ग पर जीरो मोड़ की तरफ जैसे ही रैली मुड़ने लगी, पुलिस की टीम ने गुज्जर हॉस्टल के पास उसे रोक लिया। यहां विस्थापितों की पुलिस के साथ बहस भी हुई।
मौके पर पहुंचे तहसीलदार सुरेश सिंह ने विस्थापितों से बातचीत की। विस्थापित नेता जगदेव सिंह के समर्थन में पहुंचे युवा कांग्रेस नेता करण दीप सिंह ने बताया कि विस्थापितों को पूरा राशन नहीं मिल रहा। उनके क्वार्टरों की हालत काफी खस्ता है जिनकी मरम्मत करवाने की जरूरत है। न ही इन्हें बिजली और न ही पानी सुचारु रूप से मिल रहा है। विस्थापित युवाओं को भविष्य भी अंधकार में है। रैली में शामिल पुरुष, महिलाएं, युवक व युवतियां आक्रोशित दिखे।
तलवाड़ा जीरो मोड़ मार्ग पर विस्थापितों व प्रशासनिक अधिकारी के बीच काफी देर तक बहस होती रही। कुछ लोगों को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर से मिलने को कहा गया लेकिन वह नहीं माने। विस्थापितों ने कहा कि उन्हें हर बार सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। बाद में तय हुआ कि एक-दो दिन के अंदर विस्थापितों की बैठक प्रशासनिक अधिकारियों के साथ करवाई जाएगी, जिसमें वे अपनी समस्याएं बता सकते हैं। जहां तक संभव होगा इन्हें हल किया जाएगा। इसके बाद विस्थापित लौट गए। रैली के दौरान किसी सड़क मार्ग को बंद नहीं किया गया और न ही वाहनों की आवाजाही को रोका गया।