फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   reform soon in jk police

JK पुलिस में जल्द हो सकते हैं तबादले

Mon, 02 Mar 2015 12:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू Updated Mon, 02 Mar 2015 12:43 PM IST
विज्ञापन
reform soon in jk police

सरकार का गठन होते ही पुलिस विभाग में भी हलचल है। सूत्रों की मानें तो अगले कुछ ही दिनों में एक दर्जन से अधिक आईपीएस अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं। यह अधिकारी ऐसे हैं, जिनके पिछले छह महीने में तीन बार तबादले हो चुके हैं।

विज्ञापन


एक बार पूर्व सरकार तबादला कर गई थी, फिर राज्यपाल शासन में तबादले हुए। अब जबकि पीडीपी और भाजपा की सरकार बन गई है, तो फिर से तबादले होने तय हैं। कई खाली पदों पर अधिकारियों की तैनाती हो सकती है।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो सरकार अपनी पहली कैबिनेट की बैठक में प्रशासनिक और पुलिस विभाग में तबादले कर सकती है। कामकाज शुरू करने से पहले सरकार अपने पसंद के अधिकारियों को बदलेगी। पहले कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस की सरकार थी और अब पीडीपी-भाजपा की सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही पार्टियां अलग-अलग हैं। इसलिए संभव है कि अधिकारी अपनी-अपनी पसंद के होंगे। दोनों संभागों के आईजीपी बदले जा सकते हैं, राजोरी-पुंछ, जम्मू-कठुआ सहित कश्मीर के डीआईजी स्तर के अधिकारियों को बदला जा सकता है।

कई जिलों के एसएसपी भी बदले जा सकते हैं। इन अधिकारियों के तबादले होते ही बड़े पैमाने पर एसएचओ के भी तबादले हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed