{"_id":"5d2220b18ebc3e6cca5d7f78","slug":"red-alert-in-kashmir-on-burhan-wani-death-anniversary-internet-services-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुरहान वानी की बरसी पर घाटी में रेड अलर्ट, अलगाववादियों ने किया कश्मीर बंद का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुरहान वानी की बरसी पर घाटी में रेड अलर्ट, अलगाववादियों ने किया कश्मीर बंद का आह्वान
Sun, 07 Jul 2019 10:11 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 07 Jul 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
burhan wani
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिजबुल के पोस्टर बॉय आतंकी बुरहान वानी की सोमवार को तीसरी बरसी है। इसके मद्देनजर पूरी रियायत में अलर्ट किया गया है। खासकर कश्मीर संभाग में रेर्ड अलर्ट जारी किया है। सुरक्षाबलों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। श्री अमरनाथ यात्रा के दोनों रूट पर बने शिविरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई। काफिलों पर भी कड़ी नजर रहेगी। कश्मीर के कई इलाकों में रविवार से ही इंटरनेट सेवाएं ठप कर दी गईं। नेशनल हाईवे पर भी सुरक्षाबलों को पैनी नजर रखने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
आठ जुलाई, 2016 को हिजबुल के कमांडर आतंकी बुरहान वानी को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। उसकी बरसी पर अलगाववादियों ने सोमवार कश्मीर बंद का आह्वान किया है। बुरहान के पैतृक गांव पुलवामा के त्राल को सुरक्षाबल सोमवार को सील कर देंगे। श्रीनगर में भी पाबंदियां रह सकती हैं। रविवार को कश्मीर के दक्षिण कश्मीर में इंटरनेट सेवाओं को ठप कर दिया गया। सोमवार को अन्य इलाकों में भी इसका असर देखने को मिलेगा। सुरक्षाबलों की तरफ से पूरे कश्मीर और जम्मू में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन