फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Recruitment will be done for 168 posts in four departments including Jammu and Kashmir Rural Development, apply online from February 20

सरकारी नौकरी का अवसर: जम्मू कश्मीर ग्रामीण विकास समेत चार विभागों में 168 पदों पर होगी भर्ती, 20 फरवरी से करें ऑनलाइन आवेदन 

Fri, 11 Feb 2022 04:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 11 Feb 2022 04:11 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने अधिसूचना कर दी है जारी। फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में भरे जाएंगे 30 पद। पशु एवं भेड़ पालन विभाग में 10 पदों पर भर्ती होगी जिसमें चालक शामिल होंगे।

विज्ञापन
Recruitment will be done for 168 posts in four departments including Jammu and Kashmir Rural Development, apply online from February 20
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पशु एवं भेड़ पालन विभाग, गृह विभाग, ग्रामीण विकास विभाग और एआरआई ट्रेनिंग विभाग में 168 पदों पर भर्ती होगी। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) भर्ती करेगा। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी से 20 मार्च तक किए जा सकेंगे। जेकेएसएसबी ने वीरवार को भर्ती की अधिसूचना जारी की है। 

विज्ञापन


प्रदेश में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में सहायक अधीक्षक जेल के 7 पद, सहायक वैज्ञानिक अधिकारी नारकोटिक्स के 3 पद, सहायक वैज्ञानिक अधिकारी डीएनए 1 पद, सहायक वैज्ञानिक जीव विज्ञान सीरोलॉजी 3 पद, सहायक वैज्ञानिक अधिकारी दस्तावेज 2 पद, सहायक वैज्ञानिक अधिकारी साइबर फोरेंसिक 3 पद, सहायक वैज्ञानिक अधिकारी बैलिस्टिक 3 पद, सहायक वैज्ञानिक अधिकारी रसायन विज्ञान और विष विज्ञान (टोक्सीकॉलोजी) में 5 सहित अन्य पदों पर भर्ती होगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही पशु एवं भेड़ पालन विभाग में 10 पदों पर भर्ती होगी जिसमें चालक शामिल होंगे। वहीं ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के ग्रामीण स्वच्छता निदेशालय में चालक और विभिन्न जिलों में जूनियर असिस्टेंट के पद भरे जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, कनिष्ठ सहायक, सहायक अधीक्षक जेल के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 500 रुपये सामान्य श्रेणी और 400 रुपये आरक्षित श्रेणी रखा गया है। वहीं सहायक वैज्ञानिक अधिकारी नारकोटिक्स, सहायक वैज्ञानिक अधिकारी रसायन विज्ञान और विष विज्ञान, सहायक वैज्ञानिक अधिकारी डीएनए के लिए होगी। 


सहायक वैज्ञानिक अधिकारी जीव विज्ञान सीरोलॉजी, सहायक वैज्ञानिक अधिकारी भौतिक, सहायक वैज्ञानिक अधिकारी बैलिस्टिक्स, सहायक वैज्ञानिक अधिकारी दस्तावेज, सहायक वैज्ञानिक अधिकारी साइबर फोरेंसिक, चालक, ट्रैक्टर चालक, रीट-टचर आर्टिस्ट के पदों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए जबकि आरक्षति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed