फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   recently killed terrorist wearing jacket bearing jamaat-ud-dawa name: nimbhorkar

मारे गए आतंकी के वेस्ट पर लिखा था जमात-उद-दावा: निंभोरकर

Thu, 17 Dec 2015 10:17 AM IST
Updated Thu, 17 Dec 2015 10:17 AM IST
विज्ञापन
recently killed terrorist wearing jacket bearing jamaat-ud-dawa name: nimbhorkar

तीन दिसंबर को पुंछ में सेना द्वारा मार गिराए गए लश्कर के तीन आतंकियों में से एक जमात-उद-दावा (जेयूडी) का सदस्य था। सेना की 16 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल आरआर निंभोरकर ने विजय दिवस पर नगरोटा सैन्य कैंप में आयोजित समारोह के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में इसकी पुष्टि की।

विज्ञापन


कहा कि ढेर किए गए आतंकियों में से एक की वेस्ट (कमर से ऊपर बिना बाजू के पहना हुआ कपड़ा) पर जमात-उद-दावा लिखा था। साथ ही इस बात की भी जानकारी दी कि उनके पास से बरामद खाद्य पदार्थों पर पाकिस्तान के लेबल लगे थे। तीनों आतंकी लश्कर ए तैयबा से ताल्लुक रखते थे।
विज्ञापन


जीओसी का कहना था कि मारे गए आतंकियों के कपड़ों से यह स्पष्ट है कि अमेरिका द्वारा हाफिज सईद का जमात-उद-दावा संगठन अभी भी पाकिस्तान में सक्रिय है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका द्वारा भी जमात-उद-दावा को आतंकी संगठन घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी पीओके से लगातार घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं

recently killed terrorist wearing jacket bearing jamaat-ud-dawa name: nimbhorkar

जीओसी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद लाइन आफ कंट्रोल (एलओसी) पर कितना सक्रिय है, अभी कहना मुश्किल है। हालांकि, उसके संगठन से जुड़े आतंकी पीओके से लगातार घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं।

कहा, कि हमारे जवान उनकी हर कोशिश को नाकाम कर रहे हैं। सर्दी के पहले घुसपैठ के संबंध में जीओसी का कहना था कि मौसम बदलने के साथ सेना की रणनीति बदल जाती है। सेना का सुरक्षा ग्रिड बहुत मजबूत है और अपने स्थान पर पूरी तरह मुस्तैद है।

आतंकियों से कैसे निपटना है, इससे हमारे जवान अच्छी तरह वाकिफ हैं। पीओके में आतंकियों के लांचिंग पैड पर उन्होंने कहा, ‘मैं उनकी नब्ज पर अपना अंगूठा नहीं रखना चाहता। हां, एलओसी के पार लांचिंग पैड सक्रिय हैं।

फ‌िलहाल कश्मीर में आईएसआईएस नहीं है

recently killed terrorist wearing jacket bearing jamaat-ud-dawa name: nimbhorkar

इस्लामिक स्टेट (आईएस) की ओर से सोशल साइट व अन्य तरह से कश्मीर के युवाओं को निशाना बनाए जाने के संबंध में जीओसी ने कहा कि ऐसी जानकारियां आ रहीं हैं और इन पर पैनी नजर रखनी है कि युवा वर्ग उसका शिकार न बनें।

एक सैन्य जवान के आईएसआई के एजेंट के रूप में गिरफ्तारी पर निंभोरकर ने कहा कि दुश्मन हमेशा से ऐसी कोशिशें करता रहता है ताकि वह हमारी सुरक्षा संबंधी जानकारियां हासिल कर सके। मामला सामने आने पर सेना की ओर से भी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed