{"_id":"68a8d18cb5c604c7a807742a","slug":"reasi-talwada-clash-between-villagers-and-police-eight-injured-reasi-news-c-202-1-sjam1001-126627-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तलवाड़ा में लाठीचार्ज के बाद पुलिस पर पथराव, थाना प्रभारी और सात नागरिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तलवाड़ा में लाठीचार्ज के बाद पुलिस पर पथराव, थाना प्रभारी और सात नागरिक घायल
विज्ञापन
रियासी।तलवाड़ा फोटो।फोटो,संवाद।
- बिजली आपूर्ति को रियासी से जोड़ने की मांग कर रहे ग्रामीणों को प्रदर्शन के लिए आगे बढ़ने से रोकने पर हुआ विवाद, दागा आंसू गैस का गोला
-लगभग तीन घंटे तक तनाव की स्थिति बनी रही, तीन महिलाओं सहित छह को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। तलवाड़ा की बिजली लाइन को रियासी के साथ जोड़े जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों वे पुलिस के बीच शुक्रवार को टकराव हो गया। लगभग तीन घंटे तक तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस ने आंसू गैस का गोला भी दागा।
पुलिस की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया गया। जवाब में ग्रामीणों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। लाठीचार्ज व पत्थरबाजी से थाना प्रभारी रियासी सहित लगभग आठ लोग घायल हो गए। वहीं पुलिस ने तीन महिलाओं सहित छह लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
बता दें कि मौजूदा समय में तलवाड़ा में बिजली की ट्रांसमिशन लाइन पौनी की तरफ से आती है। तेज हवा चलने व बारिश की स्थिति में बिजली चली जाने की समस्या बनी रहती थी। बिजली को कटौती को झेल रहे तलवाड़ा के ग्रामीणों ने कई बार प्रदर्शन कर बिजली की आपूर्ति रियासी के साथ जोड़ने की मांग की। विभाग की तरफ से दरिया के पार तक नए खंभे व तार लगाए गए हैं। बिजली आपूर्ति को रियासी से जोड़े जाना था लेकिन रियासी के लोगों ने महादेव फीडर से बिजली जोड़ने का विरोध जताया।
विज्ञापन
बुधवार को रियासी का प्रतिनिधिमंडल विभाग के अधिकारी से भी मिला था। इस बात से शुक्रवार को रोष में आए तलवाड़ा के ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। इस दौरान पौनी मार्ग पर स्थित जीरो मोड़ से एक रोष रैली निकाली गई जिसमें ग्रामीण एक साथ शामिल हुए। दरिया के पुल पर जाने से रोकने के लिए पुलिस ने कंटीली तार लगा दी। पुल तक जाने के प्रयास में पुलिस और ग्रामीणों के बीच टकराव हो गया। आपस में हाथापाई भी हुई। पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
घटना में आठ लोगों के घायल होने की सूचना है। एसएचओ रियासी को भी चोट आई। इसके बाद पुलिस ने रैली का प्रतिनिधित्व कर रहे छह लोगों को हिरासत में ले लिया। इन्हें पुलिस स्टेशन रियासी में लाया गया। इसके साथ ही कुछ महिलाओं को भी पकड़ा गया। शाम सात बजे तक लगभग चार घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस ने ग्रामीणों को वापिस भेज दिया।