फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   reasi, sports, salal primiar leigue

Jammu News: मिक्की की शानदार पारी से जीता ज्योतिपुरम इलेवन

Wed, 15 May 2024 01:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 15 May 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
reasi, sports, salal primiar leigue
रामलीला मैदान ज्योतिपुरम में सलाल प्रीमियर लीग रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता जारी
विज्ञापन

मुकाबला जीतने के बाद भी मीडिया इलेवन प्रतियोगिता से बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। रामलीला मैदान ज्योतिपुरम में सलाल प्रीमियर लीग रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। सोमवार शाम को दो मैच खेले गए जिस में ज्योतिपुरम इलेवन ने जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, मीडिया इलेवन ने भी जीत दर्ज की लेकिन रन रेट सही नहीं होने के कारण सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी।

पहले मैच में ज्योतिपुरम इलेवन ने पंद्रह ओवर में नौ विकेट पर 225 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज मिक्की सिंह ने सबसे ज्यादा 49 रन का योगदान दिया, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रियासी रेंजर्स की टीम पंद्रह ओवर में नौ विकेट पर 159 रन ही बना सकी और मैच 66 रनों से हार गई। दूसरे मैच में ध्यानगढ़ इलेवन ने पंद्रह ओवर में नौ विकेट पर 170 रन बनाए।मीडिया इलेवन को आठ ओवर में मैच जीतना जरूरी था। लेकिन, टीम ने जीत 12.5 ओवर में पांच विकेट खो कर हासिल की। रन रेट सही नहीं होने के कारण उन्हें प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह नहीं मिल सकी। मीडिया के लिए प्रदीप सिंह ने 49 रन बनाने के साथ ही दो विकेट भी लिए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। महाप्रबंधक तकनीकी सत्यवान ने दोनों मैचों के मैन ऑफ द मैच को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed