फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   reasi, sports, cricket

Jammu News: अमन की बेहतरीन पारी से जीता मीडिया इलेवन

Mon, 13 May 2024 03:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 13 May 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
reasi, sports, cricket
सीआरपीएफ टाइगर्स की टीम को छह विकेट से दी शिकस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। सलाल पावर प्रोजेक्ट की ओर से रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता ज्योतिपुरम के रामलीला मैदान में जारी है। रविवार को मीडिया इलेवन व सीआरपीएफ टाइगर्स के बीच मुकाबला हुआ। इसमें अमन शर्मा की बेहतरीन पारी की बदौलत मीडिया इलेवन ने सीआरपीएफ टाइगर्स को छह विकेट से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया है।

टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीआरपीएफ की टीम ने शानदार शुरूआत की और पंद्रह ओवर के मैच में पहले चार ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 82 रन बना डाले। इस के बाद मीडिया इलेवन की तरफ से की गई शानदार गेंदबाजी से लगातार विकेट गिरने के कारण पूरी टीम 13.1 ओवर में 164 रन ही बना पाई। बल्लेबाज अरुण कुमार ने 34 गेंद में पांच चौकों व तीन छक्कों की मदद से 52, जबकि मूनीशवर ने 14 गेंद में सात छक्के लगाते हुए 49 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। मीडिया इलेवन के गेंदबाज बिंपल सिंह, करन देव सिंह व अरुण कुमार ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मीडिया इलेवन के बल्लेबाजों ने टिक कर खेला और रन बनाए। बल्लेबाज बिंपल सिंह ने दस गेंद पर चार चौकों व दो छक्कों की सहायता से 30 और सतवीर ने 21 रन का योगदान दिया। मैच में अमन शर्मा ने मात्र नौ गेंद में छह छक्के व एक चौके की मदद से नाबाद 42 रन की पारी खेलते हुए टीम को छह विकेट से जीत दिलाई। इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। अमन शर्मा के शानदार प्रदर्शन के लिए सलाल पावर स्टेशन प्रमुख अनीश गौरहा की पत्नी ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed