{"_id":"64369472be27a7297c019e95","slug":"reasi-shivkhori-bus-caught-fire-after-cooking-stove-blast-at-bus-stand-ransu-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivkhori Fire Incident: रनसू में खड़ी बस में लगी आग, खाना बनाते समय स्टोव के फटने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivkhori Fire Incident: रनसू में खड़ी बस में लगी आग, खाना बनाते समय स्टोव के फटने से हुआ हादसा
Wed, 12 Apr 2023 05:31 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रियासी
अमर उजाला नेटवर्क, रियासी
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 12 Apr 2023 05:31 PM IST
सार
शिवखोड़ी धाम के आधार शिविर रनसू के स्थानीय बस अड्डे पर खड़ी बस में आग लगने का मामला सामने आया है। इसमें चालक और सहचालक को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
Reasi Fire Incident
- फोटो : विकास बड़ू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रियासी के श्री शिवखोड़ी धाम के आधार शिविर रनसू के स्थानीय बस अड्डे पर खड़ी बस में आग लगने का मामला सामने आया है। इसमें चालक और सहचालक को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बस कटड़ा से श्रद्धालुओं को लेकर शिवखोड़ी धाम पहुंची थी। इसके बाद श्रद्धालु दर्शन के लिए धाम की ओर रवाना हो गए। चालक और सह चालक बस के भीतर स्टोव जला कर खाना बना रहे थे। इस दौरान स्टोव फट गया। इससे बस में आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि उसने देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चालक और सह चालक को हल्की चोटें आई हैं। घटना का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसे बुझाया गया। पुलिस को भी सूचित किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सांबा: पिता ने परिवार पर किया तेजधार हथियार से हमला, बेटे की मौत, पत्नी-बेटी अस्पताल में भर्ती