सांबा: पिता ने परिवार पर किया तेजधार हथियार से हमला, बेटे की मौत, पत्नी-बेटी अस्पताल में भर्ती
सांबा में एक पिता ने अपने परिवार के सदस्यों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसमें बेटे की मौत हो गई है, जबकि पत्नी और बेटी घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांबा के पहाड़ी ब्लॉक सुंब के ढाकी गांव के एक परिवार के लिए बुधवार का दिन बहुत बुरा रहा है। पिता ने एक बेटे को जहां मौत के घाट उतार दिया है, जबकि पत्नी और बेटी को भी गंभीर रूप से घायल किया है। आरोपी की मां के अनुसार रात को आरोपी कुलबीर खाना तो खाया, लेकिन वह रात भर सो नहीं पाया था। न जाने उसके दिमाग में क्या चल रहा था।
बुधवार सुबह जैसे ही उसकी पत्नी अंदर के कमरे से निकली तो उसने दरात से हमला कर लहूलुहान कर दिया। बेटी को भी मारे का प्रयास किया, लेकिन पत्नी ने उसे बचा लिया। बाद में उसने अंदर सोए बड़े बेटे जीतन सिंह को दरात के बार से मौत की नींद सुला दिया है।
वारदात के समय उसका छोटा बेटा भी घर में मौजूद था। उसने मौके से भाग कर जान बचाई है। परिजनों के अनुसार घर में छोटी-मोटी बातें होती रहती हैं। रात को कुलबीर ने रात को खाना खाया था। इसके बाद वह रातभर सो नहीं पाया था। उसकी माता ने उसे सोने को कहा तो उसने उन्हें सोने के लिए कहा। इस पर कुलबीर की पत्नी, बेटी, दोनों बेटे व उसकी मां अंदर के कमरे में सो गए।
वहीं, कुलबीर को बाहर के कमरे में बिस्तर दिया गया। जैसे ही सुबह महिला पूनम ने कमरा खोला और बाहर निकलने लगी तो कुलबीर ने दरात से हमला कर घायल कर दिया। वह बेटी को भी मारने चाहता था, लेकिन उसकी माता ने बचा लिया। इस दौरान बेटी के सिर पर भी चोटें आई हैं। छोटा बेटा भाग निकला। कुलबीर कमरे के अंदर गया और बड़े बेटे को मौत के घाट उतार दिया।
सरपंच सूरज प्रकाश वर्मा ने बताया की इस से पहले उन के घर में कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ है और न ही कोई शिकायत मिली है। रात को क्या कुछ हुआ परिवार बाले भी कुछ नही बता रहे हैं। पड़ोसियों को भी इन के घर के बारे कोई जानकारी नहीं है। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत है। यह कार्रवाई किसी आंतकी घटना से कम नही है। पुलिस थाना प्रभारी सांबा राजेश्वर सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया था। बाद में उसे परिवार के हवाले कर दिया गया। उसका अंतिम संस्कार हो गया है। बेटे की हत्या और पत्नी व बेटी के हत्या के प्रयास के आरोप में कुलबीर को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। अभी उससे गहन पूछताछ नहीं की गई है। अभी आरोपी सदमे में है।
परिवार की मदद के लिए कारखाने में काम करता था जतिन
जतिन सिंह (22) 12वीं पास करने के बाद कारखाने में काम करता था, ताकि परिवार की वित्तीय हालत को सुधारा जा सके।जानकारी के अनुसार वह काफी होनहार था। उस ने अपने कमरे में विभिन्न बीमारियों से बचाव के पोस्टर चिपकाए थे और उनके बारे में लिखा भी था।
मौके पर जा कर स्थानीय लोगों से पूछताछ की है। इस दौरान पता चला कि उसकी वित्तीय हालत कमजोर थी। कारोबार भी ठीक नहीं नही चल रहा था। दिमागी तौर पर भी परेशान था। अभी उससे ज्यादा पूछताछ नहीं की जा रही है। वह सदमे में है। -गारू राम, डीएसपी, सांबा।