फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Reasi, Shiv Mahapuran Katha, Suraj Koushal

कामदेव से नहीं बचे नारद, मनुष्य भी धंसता जा रहा : सूरज कौशल

विज्ञापन
Reasi, Shiv Mahapuran Katha, Suraj Koushal
रियासी।कथा में एक भजन पर नाचती महिलाएं व कथा करते सूरज कौशल जी।फोटो,संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। श्री सनातन धर्म सभा के हाल में जारी शिवमहा पुराण कथा में शुक्रवार को सूरज कौशल ने कहा कि कामदेव को लेकर भगवान विष्णु व नारद में हुई बहस के बाद विष्णु जी ने नारद का अभिमान भंग करने की सोची।
नारद जब स्वर्ग की तरफ जा रहे थे तो रास्ते में एक नगर का निर्माण करवा उसके राजा का नाम शीलनिधि रखा। नारद ने देखा कि वहां पर स्वयंवर चल रहा है और कई स्थानों से राजा आए हैं। उत्सुक नारद वहां पर गए तो राजा ने उनका भव्य स्वागत किया। नारद से पुत्री का ज्योतिष भविष्य जाना लेकिन मन ही मन वह कन्या को चाहने लगे। उन्होंने राजा को कहा कि उनकी कन्या लक्ष्मी स्वरूप है। उसका विवाह त्रिलोकी के स्वामी भगवान शिव के साथ होना चाहिए।
विज्ञापन

यह कह कर वहां से वह चले गए। रास्ते में नारद ने सोचा कि इतनी सुंदर कन्या का विवाह उनके साथ होना चाहिए। शकल को ले पसोपेश की स्थिति में नारद भगवान विष्णु के पास गए और उसे उन जैसा मुख मांगा। विष्णु समझ गए कि नारद कामदेव की माया में फंस गए हैं। वह उन्हें बानर मुख प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारद स्वयंवर में जाते हैं जहां पर उनकी हंसी उड़ाई जाती है। क्रोधित नारद भगवान विष्णु को श्राप देने पहुंचते हैं वहां पर उन्हें अपनी गलती का अहसास होने पर वह माफी मांगते हैं। सूरज कौशल ने कहा कि जब भगवान भी कामदेव की माया व अन्य मोह से नहीं बच सके तो फिर आज का मनुष्य कैसे बचेगा। वह तो इसमें धंसता जा रहा है। आरती के साथ कथा का समापन हुआ व प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed