फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   reasi, protest, worker, jalshakti department

Jammu News: तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर बिफरे कर्मचारी

Fri, 23 Feb 2024 12:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 23 Feb 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
reasi, protest, worker, jalshakti department
रियासी में कटड़ा और पौनी मार्ग बंद कर की जलशक्ति विभाग के कर्मियों ने की नारेबाजी
विज्ञापन

विभाग की कार्यप्रणाली पर जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जलशक्ति विभाग का खाता बंद होने के कारण तीन माह से वेतन नहीं मिलने से परेशान कर्मचारियों का वीरवार को सब्र का बांध टूट गया। जिला मुख्यालय से कटड़ा और पौनी की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग को बंद जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे यूनियन के प्रधान देवेंदर सिंह व अन्य ने बताया कि आडिट के दौरान सामान खरीदने में की गई हेराफेरी का मामला सामने आया है। इसके बाद सीजेएम ने विभाग के खाते को सीज कर रखा है। विभाग के अधिकारियों की तरफ से किए गए घोटाले का खामियाजा निचले स्तर के कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। सभी कर्मचारियों ने सड़क पर धरना दिया। इस कारण यातायात ठप हो गया। मौके पर पहुंचे एसएचओ चमन गोरखा ने प्रदर्शकारियों से बात कर उन को सड़क मार्ग खोलने को कहा। साथ प्रशासनिक अधिकारियों से बात करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारी रैली निकाले हुए मिनी सचिवालय के लिए पैदल रवाना हुए। स्टेडियम के पास तहसीलदार सुरेश सिंह ने कर्मचारियों के साथ बात की, लेकिन वह नहीं माने और डीसी से मिलने की मांग पर अड़े रहे। बाद में डीसी विशेष पाल महाजन से हुई मुलाकात, जहां उन्होंने मांगों को सुना। डीसी ने दो दिन में वेतन जारी करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed