फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   reasi, poni, shivkhodi dham, yatra

Jammu News: शिवखोड़ी पहुंचे 24 सौ श्रद्धालु, उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा

Thu, 13 Jun 2024 05:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 13 Jun 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
reasi, poni, shivkhodi dham, yatra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। रविवार को पौनी तहसील के कंडा क्षेत्र में हुए आतंकी हमले के बाद से शिवखोड़ी धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। बुधवार को केवल 24 सौ श्रद्धालुओं ने आधार शिविर रनूस पहुंच कर भोले बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई है। इन श्रद्धालुओं में सबसे अधिक करीब एक हजार उत्तर प्रदेश के थे।

पहले सात से आठ हजार के करीब श्रद्धालु रोजाना रनसू आते थे। लेकिन, रविवार को हुए आतंकी हमले के बाद यात्रा में काफी गिरावट आई है। अब यह आंकडा 25 सौ के नीचे आ गया है। बुधवार को शिवखोड़ी धाम में कुल 2414 श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शनों के लिए पहुंचे। इनमें सब से ज्यादा उत्तर प्रदेश के 999, राजस्थान के 208 और दिल्ली के 223 श्रद्धालु शामिल थे। भक्तों ने बाबा के दरबार में शीश नवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गौरतलब रहे कि गत रविवार हुए आतंकी हमले में एक बच्चे सहित नौ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 41 श्रद्धालु घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed