{"_id":"669c32f1d4f084f1ce0eded4","slug":"reasi-poni-administration-dc-inpection-reasi-news-c-202-1-sjam1001-113201-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिना पर्ची और जांच के यात्रा ट्रैक पर नहीं मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिना पर्ची और जांच के यात्रा ट्रैक पर नहीं मिलेगा प्रवेश
Sun, 21 Jul 2024 03:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी ने रनसू शिवखोड़ी का दौरा कर जानी सुरक्षा व्यवस्था
भोले की नगर में श्रावण महोत्सव कल से
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। श्री शिवखोड़ी धाम में 22 जुलाई से श्रावण महोत्सव का आगाज होगा। इस संबंध में डीसी विशेष पाल महाजन ने शनिवार को दौरा किया। साथ ही आधार शिविर रनसू से शिव गुफा तक बने पैदल ट्रैक की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बिना पर्ची और जांच के किसी भी श्रद्धालु या व्यक्ति को यात्रा ट्रैक पर नहीं जाने देने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने आधार शिविर रनसू से गुफा तक की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। रनसू-शिवखोड़ी में आने वाले यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए जरूरी आदेश भी दिए। उन्होंने बिना यात्रा पर्ची और जांच के किसी को भी ट्रैक पर नहीं जाने देने का आदेश दिए।
इस के अलावा ट्रैक पर बने शौचालय और पेयजल सुविधा का भी निरीक्षण किया। डीसी ने लोगों से श्रावण माह में होने वाले धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। स्थानीय गायकों को भगवान शिव की महिमा का गुणगान करने के लिए कहा।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के साथ होगी महोत्सव की शुरुआत
डीसी ने गुफा के भीतर बने प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन किए और माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 22 जुलाई से श्रावण माह की शुरुआत रनसू से शिव गुफा तक कावड़ के साथ की जाएगी। गुफा के बाहर बनाए गए यज्ञशाला में रुद्राभिषेक भी होगा और पूजा की जाएगी। श्रावण माह में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है।