{"_id":"669c332d92a869eb550bacc4","slug":"reasi-plantation-drive-reasi-news-c-202-1-sjam1001-113202-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जलशक्ति कार्यालय परिसर में लगाए सौ पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जलशक्ति कार्यालय परिसर में लगाए सौ पौधे
Sun, 21 Jul 2024 03:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया गया पौधरोपण
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। वन विभाग और सामाजिक वानिकी के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण गतिविधि संगठन ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जलशक्ति विभाग के जिला कार्यालय परिसर में एक अभियान चलाया। इस दौरान सौ पौधे लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
अभियान में बड़ी संख्या में अधिकारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों व स्थानीय लोगों ने हिस्सा लेकर सौ पौधे लगाए।कार्यकारी अभियंता जलशक्ति विभाग राकेश गुप्ता ने बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन की गति को कम करने के लिए पौधे लगाने की अपील की। इस मौके पर जिला संघ प्रमुख कुलदीप पंडोह, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के सह संयोजक राजकुमार शर्मा, डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर सुनील सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।