{"_id":"687947032deab10bd70b9917","slug":"reasi-municipal-committee-sanitary-inpector-argument-cleaning-workers-reasi-news-c-202-1-sjam1001-125335-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नप अधिकारी व सफाई कर्मियों में तनातनी, शहर कूड़े से पटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नप अधिकारी व सफाई कर्मियों में तनातनी, शहर कूड़े से पटा
विज्ञापन
रियासी।जेसीबी पर से कर्मियों को नीचे उतारते अधिकारी।फोटो,संवाद।
सफाई करने पहुंची जेसीबी रोकी, सेनेटरी अधिकारी व कर्मियों के बीच हुई बहस
- जेसीबी के ऊपर चढ़कर सफाई का काम रुकवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। नगर परिषद (नप) के एक अधिकारी व सफाई कर्मियों के बीच वीरवार दोपहर को तनातनी पैदा हो गई। दरअसल अधिकारी ने जेसीबी मशीन के साथ बस अड्डे पर जमा कूड़ा उठवाया। जब जेसीबी मुख्य बाजार में पहुंची तो सफाई कर्मी वहां पहुंच गए। कर्मचारी जेसीबी के ऊपर चढ़ गए और सफाई रुकवा दी। शहर कूड़े से भर चुका है।
वीरवार दोपहर को नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर नितिन जेसीबी की सहायता से गंदगी के ढेर उठवाने के लिए बस स्टैंड के पास पहुंचे। यहां बस अड्डे के कुछ हिस्सों की सफाई कर कूड़ा इकट्ठा किया गया। जेसीबी जैसे ही कोर्ट रोड स्थित मुख्य बाजार के सामने गंदगी के ढेर उठाने के लिए पहुंची तो इसका पता हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों को चल गया और वे भी मौके पर पहुंच गए।
सफाई कर्मचारी जेसीबी के ऊपर चढ़ गए और नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। काफी देर तक परिषद के अधिकारियों व सफाई कर्मियों के बीच बहस होती रही। अधिकारियों ने कहा कि वे जमा कूड़े के ढेर उठाकर सफाई कर दें जिससे कर्मिंयों ने साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद सफाई कर्मी जेसीबी को वापस बस अड्डे की तरफ ले गए। उनका कहना था कि वे लोग अपनी मांगें मनवाने के लिए शांतिपूर्वक तरीके से हड़ताल पर बैठे हुए हैं। गंदगी के ढेरों को साफ करना उनकी जिम्मेदारी है। किसी भी तरीके से सफाई नहीं करने दी जाएगी। सफाई करवाने का काम बंद करवाने के बाद सभी कर्मचारी वापस कार्यालय परिसर में धरनास्थल पर लौट गए।