फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   reasi, katra, maa vashno devi yatra

Jammu News: सितंबर तक 73 लाख से अधिक भक्तों ने लगाई मां वैष्णो के दरबार में हाजिरी

Fri, 06 Oct 2023 02:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 06 Oct 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
reasi, katra, maa vashno devi yatra
-बीते वर्ष के मुकाबले एक लाख का इजाफा, दिसंबर तक 90 लाख से अधिक आंकड़ा पहुंचने की संभावना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष मां वैष्णो देवी की यात्रा में हर माह लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यात्रा का रुझान अगर इसी तरह बना रहा तो उम्मीद है कि मौजूदा वर्ष में 90 लाख से अधिक श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंच सकते हैं। इसको लेकर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड लगातार श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ा रहा है।
इस मौजूदा वर्ष के पहले 9 माह में सितंबर माह तक 7325298 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे। पिछले वर्ष 2022 में इसी 9 माह तक 7210139 श्रद्धालु पहुंचे थे। बीते वर्ष के मुकाबले अब तक 115159 अधिक श्रद्धालु पवित्र पिण्डियों के समक्ष हाजिरी लगा चुके हैं। यह सिलसिला लगातार जारी है। इस मौजूदा वर्ष में छुट्टियों के चलते मां वैष्णो देवी भवन सहित धर्मनगरी कटड़ा श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। बीते शनिवार जहां करीब 35000 श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। साफ मौसम के चलते श्रद्धालुओं को वैष्णो देवी यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। सभी तरह की सुविधाएं लगातार मिल रही हैं। इनमें हेलिकॉप्टर सेवा, बैटरी कार सेवा, रोपवे केबल कार सेवा आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन


2023 में भक्तों का आंकड़ा
मां के दरबार में वर्ष 2023 के जनवरी माह में 524189 श्रद्धालु, फरवरी माह में 414432, मार्च में 894650, अप्रैल में 1018540, मई में 995773, जून में 1195844, जुलाई में 776800, अगस्त में 710914 और सितंबर में 794156 श्रद्धालु दरबार में पहुंचे। इसी तरह पहले 9 माह सितंबर तक कुल 7325298 श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2022 में सितंबर माह में पहुंचे थे 7210139 श्रद्धालु
वर्ष 2022 के जनवरी माह में 438521, फरवरी में 361074, मार्च में 778669, अप्रैल में 902192, मई में 986766, जून में 1129231, जुलाई में 907542, अगस्त में 877762, सितंबर में 828382 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के चरणो में हाजिरी लगाने पहुंचे थे। वर्ष 2022 के सितंबर माह तक 7210139 श्रद्धालु पहुंचे।


नवरात्र में भक्तों को मिलेगी स्काईवॉक फ्लाईओवर, लॉकर्स सुविधा : सीईओ

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने कहा कि मां वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बना हुआ है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बिजली, पानी, सुरक्षा के साथ ही अन्य इंतजाम पुख्ता रूप से किए गए हैं। नवरात्र में श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी भवन पर आधुनिक स्काईवॉक फ्लाईओवर के साथ ही आधुनिक लॉकर्स व्यवस्था दी जाएगी। नवरात्र में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्रत संबंधी फलाहार की विशेष रूप से व्यवस्था भवन मार्ग पर जगह-जगह पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed