{"_id":"664fde1b9ed3a871e60af3a4","slug":"reasi-inter-school-games-reasi-news-c-202-1-sjam1001-110997-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अंडर-14 योग में रियासी की सहराज छाईं, अरनास की दिव्यांशी ने भी मनवाया लोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अंडर-14 योग में रियासी की सहराज छाईं, अरनास की दिव्यांशी ने भी मनवाया लोहा
Fri, 24 May 2024 05:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 24 May 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्स स्टेडियम में गर्ल्स अंडर-14, 17 वर्ग के तहत हुई कई प्रतियोगिताएं
पांच सौ के करीब खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर दिखाया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिला यूथ सर्विसेज एंड स्पोटर्स विभाग की तरफ से स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में जोनल स्तरीय अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिताएं जारी हैं। वीरवार को गर्ल्स अंडर-14 और 17 वर्ग के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें विभिन्न शिक्षा जोन की करीब 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर दम दिखाया है।
योग अंडर-14 में फाइनल में जोन रियासी की शहराज चौधरी ने पहला, जोन अरनास की दिव्यांशी ठाकुर ने दूसरा व जोन चसाना की दीक्षा मन्हास ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्कीपिंग अंडर-14 में समीरा को पहला, लक्षिता ने दूसरा व रश्मि ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी खेल के अंडर-17 में पौनी की अंजली पहले, रियासी की स्मृति कटोच दूसरे व रियासी की नैन्सी लंगेह तीसरे स्थान पर रही।
शतरंज के अंडर-14 मुकाबले में रियासी जोन की परीक्षा व अंडर-17 में सिमरन ने जीत हासिल की। अंडर-14 बैडमिंटन डबल में पौनी की सोहनी शर्मा व राधा देवी विजेता रहीं। अंडर-17 में भी पौनी की अक्षिता शर्मा व सुनिती शर्मा ने बाजी मारी। बैडमिंटन अंडर-14 में रियासी की अराध्या व अंडर-17 में रियासी की निशा ने बाजी मारी। अंडर-17 कुश्ती के 43 किलो भार वर्ग में अरनास की रजनी देवी, 46 किलो भार वर्ग में अरनास की राम प्यारी, 49 किलो भार वर्ग में अरनास की ज्योति देवी, 53 किलो भार वर्ग में पौनी की स्नेहा देवी व 57 किलो भार वर्ग में पौनी की माही राजपूत विजेता रहीं। अंडर-14 कुश्ती के 46 किलो भार वर्ग में पौनी की रक्षिता ठाकुर, 50 किलो भार वर्ग में पौनी की सुहानी देवी विजेता रहीं।
विज्ञापन
अंडर-14 कबड्डी में पौनी जोन ने रियासी को हराया
कबडड़ी अंडर-14 में पौनी जोन ने रियासी जोन को 22-20 व अंडर-17 में जोन अरनास ने जोन माहौर को हराया। खो-खो अंडर-14 में जोन रियासी ने पौनी को 8-6 व अंडर-17 में जोन चसाना ने पौनी को 12-11 से जीत हासिल की।