{"_id":"66f08a8a4cabb4e117059004","slug":"reasi-election-apeal-voting-reasi-news-c-202-1-sjam1001-115646-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र की मजबूती के लिए लोग करें मतदान : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र की मजबूती के लिए लोग करें मतदान : डीसी
Mon, 23 Sep 2024 02:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 23 Sep 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। दूसरे चरण के तहत जिले की तीनों सीटों पर 25 सितंबर को मतदान होगा। इसलिए सभी मतदाता लोकतंत्र की मजबूती के लिए घर से निकलें और शतप्रतिशत मतदान में अहम भूमिका निभाएं। यह अपील डीईओ एवं डीसी विशेष पाल महाजन ने रविवार को प्रेसवार्ता में की है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में सभी मतदाता बुधवार को अपने वोट को डालने मतदान केंद्र कर जरूर जाएं। युवा और प्रथम मतदाता भी अपना वोट डालने को पहुंचे। बिना लोगों की भागीदारी के लोकतंत्र को मजबूत नहीं बनाया जा सकता है। इसके साथ ही कहा कि अभी तक जिला की तीनों विधानसभा में शांतिपूर्वक प्रचार हुआ है आने वाले तीन दिन काफी महत्वपूर्ण हैं।
सभी को आपस में तालमेल बना कर शांतिपूर्वक तरीके से मतदान को सम्पन्न करवाना होगा। इसकी जिम्मेदारी चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की भी है। सोमवार से जिला के दूरदराज इलाके के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होना शुरू होंगी। एसएसपी गौरव सिकरवार ने बेखौफ होकर मतदान की अपील की है।