फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   reasi, drug control, seized three chemist shop

Jammu News: जीरो मोड़ तलवाड़ा व सीला में तीन दवा दुकानें सील

Fri, 23 Feb 2024 12:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 23 Feb 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
reasi, drug control, seized three chemist shop
बिना पर्ची और डॉक्टर की अनुमति से दवाइयां बेचने पर कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। निर्देशों का उल्लंघन करने पर ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में जीरो मोड़ तलवाड़ा में तीन दवा दुकानों को सील कर दिया है। इन दवा दुकान मालिकों पर बिना डॉक्टर की पर्ची व सलाह के लोगों को एच-वन दवा देने का आरोप था। साथ ही उक्त दवाइयों बेचने के लिए उनके पास कोई अनुमति नहीं थी।

वीरवार को ड्रग इंस्पेक्टर विपिन काचरू ने पुलिस की मदद से जीरो मोड़ तलवाड़ा में स्थित अजय मेडिकल हाल व नवह मेडिकल हाल के अलावा सीला में सत्य मेडिकल हाल में दबिश दी। इस दौरान वहांं पर एच-वन ड्रग्स की काफी ज्यादा मात्रा पाई गई। अधिकारी ने तीनों दुकानों को सील कर दिया। उक्त दुकानदारों के पास इन दवाइयों को बेचने की कोई अनुमति नहीं थी। इस के अलावा न तो दवा बिक्री का कोई रिकॉड था और न ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। यह कार्रवाई डीएसपी हेडक्वार्टर नीरज पढ़यार के नेतृत्व में हुई। तीनों दुकानदारों पर 22डी तथा कस्टमर एक्ट 1940 के तहत मामला भी दर्ज किया है। एसएसपी मोहिता शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन जीवनदान के तहत नशे का सामान बेचने वालों के साथ ही नशा करने वालों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। दवाइयों के रूप में नशा बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed