फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   reasi, culture, maha shiv puran katha

Jammu News: सावन में शिवलिंग की पूजा व स्थापना से पापों से मिलती है मुक्ति

Thu, 25 Jul 2024 05:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 25 Jul 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
reasi, culture, maha shiv puran katha
श्री सनातन धर्मसभा में महा शिव पुराण कथा जारी
विज्ञापन

कथावाचक ने शिव महिमा से संगत को किया निहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। सावन माह का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। इस माह में शिवलिंग की स्थापना और पूजा करने से पापों से मुक्ति मिलती है। यह ज्ञान सूरज कौशल शास्त्री ने बुधवार को श्री सनातन धर्मसभा में महा शिवपुराण की कथा के दौरान संगत को दिया।
उन्होंने बताया कि एक बार भगवान विष्णु और ब्रह्मा में किसी बात को ले कर विवाद हो गया। दोनों के बीच भीषण युद्ध शुरू हो गया। दोनों प्रभु-प्रभु कहते हुए युद्ध करते हैं। दोनों के प्रहारों से देवता व्याकुल हो कर कांपने लगते हैं। उनका कहना है कि यह सारी सृष्टि भगवान शिव की है। उनकी आज्ञा के बिना एक तिनका भी इधर-उधर नहीं हो सकता है। बाद में सभी महादेव के पास पहुंचते है। उन्हें देख भगवान शंकर कहते है मुझे मालूम हुआ है कि विष्णु और ब्रह्मा में युद्ध जारी है। भगवान शिव युद्ध को छिप कर देखने लगते हैं। इसी दौरान प्रलय के वातावरण को देख कर शिव एक तेजोमय अग्नि के समान दोनों के मध्य में जा कर लिंग के रूप में प्रकट हुए। विष्णु व ब्रह्मा दोनों तेज वाले स्तंभ को देख कर विस्मय हो गए। विष्णु शूकर का रूप धारण कर पाताल में और ब्रह्मा हंस रूप धर कर आकाश में चले गए।
विज्ञापन

शास्त्री ने बताया कि यदि कोई भी श्रवण, मनन और कीर्तन कर शिवलिंग की स्थापना करता है तो वह संसार रूपी सागर व पापों से मुक्ति प्राप्त कर सकता है। विष्णु व ब्रह्मा के विवाद के बाद से ही शिवलिंग संसार में पूजा जाने लगा। इसकी पूजा से मुक्ति और मोक्ष मिलता है। कथा का समापन आरती के साथ किया गया और संगत में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed