{"_id":"66539e11cb6ef12f7e0ef3b7","slug":"reasi-culture-katha-bhandara-reasi-news-c-202-1-sjam1001-111097-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भंडारे के साथ श्रीमद्भागवत कथा का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भंडारे के साथ श्रीमद्भागवत कथा का समापन
Mon, 27 May 2024 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 27 May 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
अघार बल्लियां स्थित श्रीकृष्ण गोशाला में स्थानीय लोगों की ओर से हुआ था आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव अगार बल्लियां की श्री कृष्ण गौशाला जारी श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को भंडारे के साथ समापन हो गया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
वहीं, कथा वाचक एवं अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता सुमंत शास्त्री ने प्रवचनों से संगत को निहाल किया। उन्होंने भगवान की भक्ति करने के साथ ही संगत को लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही समय-समय पर दुखी व जरूरतमंद लोगों की सेवा करने की अपील की। कथा में भव्य झांकी भी निकाला गई और भजनों के माध्यम से प्रभु की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान पंडाल में मौजूद संगत झूमती दिखाई दी। दोपहर को कथा के समापन के बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें अगार बल्लियां सहित माडी, विजयपुर, गीता नगर, ग्रा मोड और तरैंथा से आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।