फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Reasi, Arnas Mahore, Road Colsed, LandSlide

Jammu News: भूस्खलन से रियासी-अरनास-माहौर मुख्य मार्ग बंद

विज्ञापन
Reasi, Arnas Mahore, Road Colsed, LandSlide
रियासी के सलाल में सोमवार सुबह पहाड़ी से हुए भूस्खलन से बंद मार्ग।फोटो,संवाद।
जिले की कई सड़कों पर भी गिरा मलबा और पत्थर, आवाजाही प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिला मुख्यालय से अरनास और माहौर की तरफ जाने वाला मुख्य सड़क मार्ग सलाल क्षेत्र में पहाड़ी गिरने से बंद हो गया। बताया जाता है कि सुबह तकरीबन सात बजे पहाड़ी गिरने से मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। इससे रियासी व अरनास माहौर के बीच चलने वाले वाहन चालकों के साथ राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गांव में रहने बस लोग जान जोखिम में डाल कर पहाड़ी से ही सफर करने को मजबूर हुए। इस बीच ग्रेफ की टीम ने मौके पर मलबे को हटाने का काम शुरू किया। सलाल की ओर से बड़ी जेसीबी मशीन लगा कर रास्ते साफ करने का काम शुरू किया गया। पहाड़ का काफी सारा हिस्सा गिरने से बड़े बड़े पत्थर रास्ते में आ गिरे थे। सुबह बंद हुए मार्ग पर से पत्थरों का मलबा हटाने का काम जारी रहा शाम पांच बजे तक काम जारी था।
विज्ञापन

कई लोगों ने वहीं से अपनी गाड़ियां मोड़ कर वापस घर की तरफ रवाना कीं। लोगों ने प्रशासन और ग्रेफ से जल्द रास्ता बहाल करने की अपील की। हालांकि सड़क मार्ग पर से मलबा हटाने के काम वन विभाग की टीम ने आ कर रुकवाया था और मलबे को नीचे जंगल की तरफ फैंकने से मना किया जिस के बाद मलबे को डंपर व टिप्पर के जरिए किसी अन्य स्थान पर डंपिंग किया गया। बारिश से बग्गा से गुलाबगढ़ और डैम टॉप से रड़ड् पुल की तरफ जाने वाला सड़क मार्ग पर कई जगहों पर पहाड़ों से भूस्खलन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही चालकों ने बच बचा कर वाहनों को निकाला। खराब मौसम और कई स्थानों पर लगातार दरक रहे पहाड़ों के चलते एसडीएम माहौर ने शाम आठ से सुबह छह बजे तक माहौर तहसील अंतर्गत पड़ने वाले इलाकों के लिए वाहनों की आवाजाही बंद रखने के आदेश दिए। सोमवार सुबह मौसम पूरी तरह से साफ रहा बाद में आसमान में बादल छाए वहीं दोपहर को टीम बजे से हल्की बारिश हुई। शिक्षा विभाग की तरफ से छुट्टी की घोषणा होने के बाद सोमवार को जिला के सभी प्राइवेट व सरकारी शिक्षा संस्थान बंद रहे। आज मंगलवार को भी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed