फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   reasi, administration, shivkhodi, meeting

Jammu News: सावन में भोलेनाथ का रोजाना होगा रुद्राभिषेक

Sun, 14 Jul 2024 03:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 14 Jul 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
reasi, administration, shivkhodi, meeting
श्री शिवखोड़ी धाम में होंगे धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यक्रम, गूंजेगा हर-हर महादेव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। बाइस जुलाई शुरू होने जा रहे सावन महीने में पहले सोमवार से अंतिम तक रोजाना श्री शिवखोड़ी धाम में विराजमान भोलेनाथ के प्राकृतिक शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया जाएगा। साथ ही विशेष आरती व पूजा की जाएगी। पूरे सावन माह में श्री शिवखोड़ी धाम हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजेगा।
धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ ही गुफा के बाहर रोजाना योग भी किया जाएगा। साथ ही भजन संध्या, शिव लीला, शिव कथा और कावड़ यात्रा का आयोजन होगा। शनिवार को श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड के वाइस चेयरमैन व डीसी विशेष पाल महाजन ने बैठक कर सावन माह के दौरान होने वाली गतिविधियों और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि गुफा के पास बने हवन कुंड में रुद्राभिषेक होगा और परिसर में योग किया जाएगा। अन्य कई धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे। स्थानीय कलाकार व गायक भगवान भोलेनाथ की महिमा का गुणगान करेंगे। बैठक में बिजली व पीने के पानी की उचित व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही सफाई पर ध्यान देने को कहा गया। बोर्ड के एग्जीक्यूटिव आफिसर प्रदीप कुमार ने की गई तैयारियों का ब्यौरा दिया। बैठक में डीडीसी केवल शर्मा, एडीडीसी सुखदेव सिंह समब्याल, एडीसी कुलभुषण खजूरिया, पर्यटन विभाग के एडी सतीश शर्मा, श्राइन बोर्ड के सदस्य प्रो. चंद्र मोली शर्मा, डॉक्टर शिव प्रसाद रैना, डॉक्टर सुरेंद्र सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed