{"_id":"6692f302fb9f31819f064e34","slug":"reasi-administration-meeting-independence-celebration-reasi-news-c-202-1-sjam1001-112967-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मनेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मनेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
Sun, 14 Jul 2024 03:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
डीसी ने विशेष बैठक कर बनाई रणनीति, अधिकारियों को दिए दिशानिर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर होने वाले मुख्य समारोह को स्थानीय स्पोटर्स स्टेडियम में धूमधाम से मनाया जाएगा। साथ ही मार्चपास्ट परेड भी होगी। समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार मिनी सचिवालय में एक बैठक डीसी विशेष पाल महाजन की अध्यक्षता में हुई। इसमें कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनाने के साथ ही अधिकारियों को दिशानिर्देश भी दिए गए।
बैठक में कहा गया कि नगर के सभी स्कूल मार्चपास्ट परेड में शामिल होंगे। इसके अलावा एनसीसी, पुलिस विभाग, सीआरपीएफ की टुकड़ियों भी दम दिखाएंगी। स्कूलों के बच्चे देश की संस्कृति व सभ्यता को ले कर के रंगारंग कार्यक्रम भी करेंगे। स्टेडियम में किए जाने वाले सभी प्रकार के इंतजामों को भी अंतिम रूप दिया गया। डीसी ने सभी सब डिविजन व तहसील स्तर पर भी स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने का आदेश दिए। बैठक में एडीडीसी सुखदेव सिंह समब्याल, एडीसी कुलभूषण खजूरिया, प्रोजेक्ट आफिसर पोषण मोहम्मद अनवर बांडे, सीपीओ नरेंद्र कुमार, एसीडी प्रदीप कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।