फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   reasi, administration, meeting, cleanness

Jammu News: स्वच्छता पखवाड़ा कल से, जिला स्तरीय कमेटी गठित

Wed, 31 Jul 2024 06:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 31 Jul 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
reasi, administration, meeting, cleanness
डीसी ने बैठक कर बनाई रणनीति, एडीडीसी को बनाया नोडल अधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। एक अगस्त से जिले में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसके तहत जिलेभर में स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे। इसके लिए एक जिला स्तरीय कमेटी गठित की गई है। वहीं, एडीडीसी को अभियान का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
मंगलवार को डीसी विशेष पाल महाजन की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वच्छता पखवाड़े को लेकर रणनीति बनाई गई। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही इमारतों व शौचालयों को साफ रखने की जिम्मेदारी रहेगी। गाय रखने के लिए कटड़ा में एक अभ्यारण्य बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आस्था का प्रतीक बाण गंगा में भी सफाई अभियान चलाया जाएगा। बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए मिनी सचिवालय में एक पार्क उनके नाम किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। पौधरोपण के लिए बलिदानियों के परिजनों को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में एडीडीसी सुखदेव सिंह सम्याल, एडीसी कुलभूषण खजूरिया, संयुक्त निदेशक सीपीओ नरेंद्र कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राकृतिक जलस्रोतों की सफाई सहित जांच के निर्देश
जलशक्ति विभाग के अधिकारी को जिले की सभी तहसीलों में मौजूद प्राकृतिक जलस्रोतों की साफ-सफाई करवाने के लिए कहा। साथ ही पानी की जांच करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed