{"_id":"66300215fd9b55230f03bc74","slug":"reasi-accident-one-death-reasi-news-c-202-1-sjam1001-110045-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: टैंकर खाई में पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: टैंकर खाई में पलटने से चालक की मौत
Tue, 30 Apr 2024 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 30 Apr 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
माहौर के जमलान इलाके में पुल के पास हुआ हादसा
बग्गा की तरफ जा रहा था ट्रक
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिला में रविवार देर रात को हुए सड़क हादसे में एक टैंकर चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान राज सिंह पुत्र पवन सिंह निवासी उधमपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रविवार देर रात माहौर तहसील के जमलान इलाके में यह हादसा हुआ। टैंकर बग्गा की तरफ जा रहा था कि जमलान पुल के पास अनियंत्रित हो कर खाई की तरफ पलट गया। हादसे के बारे में पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव दल बड़ी मुश्किल से टैंकर के पास पहुंचा सका। मौके पर जांच के दौरान पाया कि चालक की मौत हो चुकी थी। जांच में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हो पाई। वहीं, शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां पर सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं, मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।