फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ready to negotiate with the Central without any condition: Mirwaiz

बिना शर्त के केंद्र के साथ बातचीत को तैयार :मीरवाइज

Mon, 25 Sep 2017 11:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Mon, 25 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ready to negotiate with the Central without any condition: Mirwaiz
- फोटो : FILE PHOTO

हुर्रियत (म) के अध्यक्ष मीरवाइज मौलवी उमर फारूक ने कहा कि वह केंद्र सरकार के साथ बिना शर्त बातचीत करने को तैयार हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि बातचीत सफल होने का सबसे अच्छा तरीका है अगर वाजपेयी फार्मूला अपनाया जाए। उन्होंने कहा कि वाजपेयी फार्मूले में सभी पार्टियों को शामिल किया गया था और साथ ही कश्मीरी अलगाववादियों को नई दिल्ली के साथ-साथ पड़ोसी मुल्क के इस्लामाबाद और पीओके में बैठे लोगों से भी बातचीत करने की अनुमति दी गई थी।

विज्ञापन



मीरवाइज ने सोमवार को कहा कि वह बातचीत के लिए एकतंत्र हो, जिसमें हर कोई शामिल हो। उन्होंने कहा कि हम इसे सिर्फ एक तस्वीर का अवसर नहीं बनाना चाहते हैं। मीरवाइज ने यह भी कहा कि हमें परिणाम की चिंता छोड़ बातचीत की प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए, लेकिन प्रक्रिया ईमानदारी से होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को वाजपेयी के समय की फाइलें पढ़ने की जरूरत है और जिस तरह से वाजपेयी फार्मूला इंसानियत, जम्हूरियत और कश्मीरियत की बात करता था, उसी दायरे में रहकर बातचीत आगे बढ़नी चाहिए, क्योंकि यही एक चाबी है सफलता पाने के लिए।
विज्ञापन


मीरवाइज जोकि अहिंसा की बात करते हैं, ने कहा कि कश्मीर मुद्दा एक राजनीतिक मुद्दा है और इसे सैन्य दृष्टिकोण से नहीं सुलझाया जा सकता। उन्होंने कहा कि लाल किले से जो प्रधानमंत्री का बयान आया था वो सराहनीय है, जिससे हमें लगा कि सरकार कश्मीर के बारे में सोच रही है, लेकिन उसके बावजूद भी यहां कोई बदलाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी समस्या तो यह है कि कश्मीर में होने वाली हर हरकत को पाकिस्तान के इशारों पर संचालित करवाया माना जाता है, लेकिन जो कश्मीर की जनता की आकांक्षाएं हैं, उन्हें लोगों को समझाना मुश्किल है। युवा यहां रहकर भी बंदूक उठाते हैं, इसके पीछे का कारण  जानने की जरूरत है। गौरतलब है कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा बातचीत को लेकर आए बयान के बाद भी मीरवाइज ने उनके इस बयान का स्वागत किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed