बेग और पीडीपी पर बरसे उमर, जानिए क्या कहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव से पहले नेशनल कांफ्रेंस छोड़कर पीडीपी को समर्थन देने वाले बेग की कमी नेकां आसानी से पूरी नहीं कर पाएगी। रियासत के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी इस बात को मानते हैं कि बेग की कमी को कोई पूरी नहीं कर पाएगा। बेग के पार्टी छोड़ने के बाद उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर के जरिए अपना दर्द साझा किया तो साथ में बेग पर बरसे भी। उमर ने दो ट्वीट करके अपनी बात रखी।
उमर ने ट्वीट में लिखा, इसमें कोई शक नहीं है कि बेग का जाना पार्टी के लिए झटका है और नेकां को आने वाले दिनों में इससे काफी फर्क पड़ेगा। इससे साफ है कि उमर को इस बात का एहसास है कि बेग उनकी पार्टी के लिए अनंतनाग ही नहीं बल्कि घाटी में भी लाभदायक साबित होने वाले थे। बता दें कि महबूब बेग का घाटी में बड़ा जनसमर्थन है और उनकी रैलियों में भारी भीड़ जमा होती है।
There can be no denying that Beg's departure is something NC could have done without but it has been on the cards for a couple of weeks 1/2
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) November 16, 2014
इसके बाद दूसरे ट्वीट में उमर ने बेग और पीडीपी पर हमला किया। पीडीपी की तारीफ करने पर उमर ने लिखा, अगर पीडीपी सही में यह जानना चाहती है कि बेग उनके बारे में क्या सोचते हैं तो 2014 लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान दिए गए भाषणों की टेप उठाकर एक बार फिर से सुन लें। बता दें कि लोकसभा चुनावों में बेग ने नेकां के लिए प्रचार किया था और इस दौरान उन्होंने विरोधी पार्टी पीडीपी को जमकर कोसा था।
If the PDP really wants to know what Beg thinks of them just pull out the recordings of his campaign speeches from the last LS polls 2/2
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) November 16, 2014