फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   raza muraad wanted to be a actor in film industry

शानदार करियर के बाद भी रजा मुराद को है मलाल

Sat, 12 Dec 2015 11:06 AM IST
Updated Sat, 12 Dec 2015 11:06 AM IST
विज्ञापन
raza muraad wanted to be a actor in film industry

करीब 200 फिल्मों में अपनी दमदार आवाज से बॉलीवुड में अलग पहचान रखने वाले रजा मुराद को हीरो नहीं बन पाने का मलाल है। दिली हसरतों को कुरेदते सवाल सामने पाकर कुछ देर चुप्पी साधने के बाद रजा मुराद ने कहा कि वह बॉलीवुड में हीरो बनना चाहते थे।

विज्ञापन


अभिनेत्रियों के साथ अभिनय करना चाहते थे, लेकिन शकलो सूरत से विलेन का किरदार झलकता था। सो उन्हें न चाहते हुए भी विलेन बनना पड़ा।

थोड़े भावुक होने के बाद चुटीले अंदाज में लौटकर रजा मुराद ने कहा कि परदे के सामने वह नकारात्मक भूमिका निभाते हैं, लेकिन असल जिंदगी में वह अपनी दमदार आवाज के सही इस्तेमाल का खास ख्याल रखते हैं।
विज्ञापन

आवाज ही मेरी पहचान

raza muraad wanted to be a actor in film industry

यह आवाज लोगों से संवाद का प्रभावशाली माध्यम है, जिसका वह हर मौका मिलने पर बखूबी इस्तेमाल करते हैं। कश्मीर के साथ बॉलीवुड कनेक्शन पर उन्होंने कहा कि रूपहले परदे को दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह कश्मीर की बेहद जरूरत है, लेकिन इसके लिए साजगार माहौल बनाने का जिम्मा सरकार पर है।

रजा मुराद के अनुसार कश्मीर आने की चाहत सभी की होती है, लेकिन खराब माहौल होने की वजह से आम सैलानियों से लेकर बॉलीवुड के लोगों को हिमाचल सहित अन्य वैकल्पिक मंजिलें तलाशनी पड़ती हैं।

अपने फिल्मी कॅरियर की सबसे पसंदीदा फिल्मों के सवाल पर उन्होंने कहा कि राम तेरी गंगा मैली और हिना में निभाए किरदार दिल के सबसे करीब हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed